राजस्थान पुलिस की प्रशंसनीय पहल : गुमशुदा बच्चों को बरामद करने पर कॉन्स्टेबल से एएसआई को मिलेगा गैलंट्री प्रमोशन

<p><em>प्रदेश में गुमशुदा बच्चों को दस्तयाब करने वाले कॉन्स्टेबल से लेकर सहायक उप निरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन स्वरूप&nbsp;विशेष पदोन्नति दी जाएगी।&nbsp;</em></p>

राजस्थान पुलिस की प्रशंसनीय पहल : गुमशुदा बच्चों को बरामद करने पर कॉन्स्टेबल से एएसआई को मिलेगा गैलंट्री प्रमोशन
02-02-2023 - 07:42 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

महानिदेशक पुलिस राजस्थान उमेश मिश्रा ने इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के अनुसार  एक वर्ष की अवधि में 14 वर्ष से कम आयु के 25 बच्चों सहित 18 साल से कम आयु के 60 बच्चे बरामद करने वाले कांस्टेबल, हैड कॉन्स्टेबल और सहायक उप निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी विशेष पदोन्नति के पात्र होंगे। इन्हें निर्धारित कोटे की रिक्तियों की उपलब्धता के आधार पर विशेष पदोन्नति दी जाएगी।

पदोन्नति योग्यता : 3 साल के दौरान कोई सजा नहीं मिली हो
गुमशुदा बच्चों की दस्तयाबी पर उन्ही पुलिसकर्मियों को विशेष पदोन्नति दी जाएगी जिन्हें पिछले 3 वर्षों की नौकरी के दौरान किसी बड़ी सजा और पिछले 1 वर्ष के दौरान लघु सजा का दंड ना मिला हो। साथ ही गत 3 वर्षों के दौरान वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन में प्रतिकूल टिप्पणी ना हो तथा कार्मिक के विरुद्ध विभागीय जांच, प्राथमिक जांच, आपराधिक प्रकरण अथवा सतर्कता जांच की शिकायत लंबित ना हो। पदोन्नति केवल उन्हीं पुलिसकर्मियों को मिलेगी जिनकी सूचना पर गुमशुदा बच्चा बरामद किया गया हो। बच्चे की बरामदगी में  टीम में शामिल पुलिसकर्मी को अन्य उपयुक्त पुरस्कार दिया जाएगा

20 बच्चे बरामद करने वाले को डीजीपी प्रशस्ति रोल
डीजीपी मिश्रा ने बताया कि 1 वर्ष की अवधि के दौरान 14 वर्ष से कम आयु के 10 बच्चों सहित 18 वर्ष से कम आयु के 20 बच्चे बरामद करने वाले कॉन्स्टेबल से लेकर एएसआई स्तर के  पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए  महानिदेशक पुलिस प्रशस्ति रोल प्रदान किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।