राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया 2024 में होने वाली परीक्षाओं को लेकर नोटिस
<p>राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड 2024 में होने वाली परीक्षाओं को लेकर हाल ही में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है ।राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 7 भर्ती परीक्षाओं को लेकर हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें से सूचना सहायक भर्ती 2023, कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती 2023, संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2023, राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2023, पशु परिचर भर्ती 2023, संगणक सीधी भर्ती 2023 शामिल है।</p>
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा इन 7 भर्तियों के तहत लगभग 18711 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन भर्तियों के ओएमआर शीट में पांचवा विकल्प जोड़ा जाएगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 19 दिसंबर 2023 को महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा अपने आयोजित होने वाली सभी भर्तियों के लिए महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। अभ्यर्थी एक बार विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं और इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी यह महत्वपूर्ण नोटिस डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया है।
ध्यान रखने योग्य बातें –
-प्रत्येक प्रश्न के लिए पांच विकल्प A,B,C,D,E अंकित रहेंगे उनमें से अभ्यर्थी को केवल एक विकल्प को नील बॉल पेन की सहायता से गहरा गोला उत्तर पुस्तिका में सही उत्तर दर्शाने हेतु करना होगा।
-प्रत्येक प्रश्न के लिए विकल्पों में से केवल एक विकल्प को बनाना आवश्यक होगा।
-यदि अभ्यर्थी द्वारा किसी प्रश्न को हल नहीं किया जाता है तो उसे दिशा में पांचवां विकल्प E को गोल गहरा करना होगा।
-यदि पांच विकल्प में से किसी को भी गहरा नहीं किया जाता है तो ऐसे प्रत्येक प्रश्न के लिए 1/3 अंक काट लिए जाएगा। प्रश्न पत्र हल करने के बाद अभ्यर्थी को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसने प्रत्येक प्रश्न का एक गहरा गोल किया है।
-इस हेतु निर्धारित समय के बाद अभ्यर्थी को 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा।
-जिस अभ्यर्थी द्वारा 10% से अधिक प्रश्नों को कहीं पांच गोलों से गहरा नहीं भरने पर उसे अयोग्य किया जाएगा।
What's Your Reaction?