रजनीकांत की फिल्म ने छठे दिन हिला डाले थिएटर्स...400 करोड़ का आंकड़ा पार
<p><em><strong>रजनीकांत की फिल्म जेलर का चौथे दिन की कमाई का आंकड़ा 42 करोड़ के आसपास रहा था। वहीं पांचवें दिन फिल्म ने 28 करोड़ रुपए कमाए और अब मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फिल्म अपने छठे दिन सिनेमाघर में सुनामी ला सकती है।</strong></em></p>
सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्म ’जेलर’ को लेकर कई दिनों से लाइमलाइट में थे। रिलीज से पहले इस फिल्म की धमाकेदार एडवांस बुकिंग हुई। वहीं, फिल्म रिलीज के बाद लोगों का हुजूम थलाइवा की जेलर देखने पहुंच रहा है। रिलीज के साथ ही रजनीकांत की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई। पहले दिन सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ने 48.35 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. दोनों ही दिन तमिल भाषा का कलेक्शन सबसे अधिक रहा।
सप्ताह में हर दिन बढ़ी कमाई
रजनीकांत की फिल्म जेलर ने तीसरे दिन 34 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं चैथे दिन कमाई का आंकड़ा 42 करोड़ के आसपास रहा. पांचवें दिन फिल्म ने 28 करोड़ रुपए कमाए. और अब ैंबदपसा की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म अपने छठे दिन यानी मंगलवार को 38 करोड़ रुपए कमा सकती है. हालांकि ये महज प्रेडिक्शन है क्योंकि क्लियर आंकड़े तो रात तक ही पता चल पाएंगे. अगर ये आंकड़े सच होते हैं तो भारत में जेलर की कुल कमाई 6 दिनों में 216 करोड़ के आसपास होगी. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 400 करोड़ के पार पहुंचने वाला है।
200 करोड़ है फिल्म का बजट
रजनीकांत की फिल्म जेलर का बजट 200 करोड़ का है। फिल्म का गाना कालावा सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है, जिसमें तमन्ना भाटिया अपने दमदार डांस मूव्स से दर्शकों को इम्प्रेस कर रही हैं।
What's Your Reaction?