’जवान’ के ’चलेया’ में देखिए नयनतारा को... दीपिका और कैटरीना को भूल जाएंगे 

<p><em><strong>शाहरुख खान की &rsquo;जवान&rsquo; के &rsquo;जिंदा बाद&rsquo; के बाद अब फिल्म का दूसरा गाना &rsquo;चलेया&rsquo; भी सामने आ चुका है, जो एक रोमांटिक ट्रैक है। इस गाने के लॉन्च की खबर ने ही लोगों में जोश भर गया था क्योंकि इसमें शाहरुख और नयनतारा की जोड़ी है।</strong></em></p>

’जवान’ के ’चलेया’ में देखिए नयनतारा को... दीपिका और कैटरीना को भूल जाएंगे 
15-08-2023 - 08:29 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

शाहरुख खान की ’जवान’ के ’जिंदाबाद’ के बाद अब फिल्म का दूसरा गाना ’चलेया’ भी सामने आ चुका है, जो एक रोमांटिक ट्रैक है। इस गाने के लॉन्च की खबर भर ने ही लोगों में जोश भर गया था क्योंकि इसमें शाहरुख और नयनतारा की जोड़ी है। म्यूजिक मैस्ट्रो अनिरुद्ध द्वारा रचित ’चलेया’ में अरिजीत सिंह और शिल्पा राव की दिल छू लेने वाली आवाजें हैं। वहीं, गाना शाहरुख खान और अरिजीत सिंह के टाइमलेस जादू को वापस लाता है, जिसने हमें कुछ सबसे रोमांटिक और लाजवाब गाने दिए हैं।  
नयनतारा के साथ केमिस्ट्री
इस गाने में पहली बार बतौर जोड़ी शाहरुख खान और नयनतारा नजर आए हैं और एक ताजा और आकर्षक केमिस्ट्री के साथ स्क्रीन्स में जान भर देते है। वहीं, गाने को टैलेंटेड फरहा खान ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में कोरियोग्राफ किया है, जिसने गाने को और भी शानदार बना दिया है। इस गाने को बेहद लोकप्रिय गीतकार कुमार ने लिखा हैं, जिनके पास लेटेस्ट हिट्स की एक पूरी सीरीज है।
अरिजीत की आवाज का जादू
अरिजीत सिंह की ये भावनात्मक पेशकश शाहरुख के प्यार भरे इमोशन्स में एक और अतिरिक्त परत जोड़ती है, जबकि नयनतारा की बेहतरीन आवाज को शिल्पा राव ने खूबसूरती से पेश किया है। यह गीत दिल की गहरी इच्छाओं के सार को दर्शाता है और प्यार का जश्न मनाता है। ’जवान’ रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित हैं। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।