ऐसा क्या देख लिया सुपरस्टार रजनीकांत ने ..? कि उनके रोंगटे खड़े हो गए

• कन्नड़ की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म कान्तारा इन दिनों हर तरफ बटोर रही है सुर्खियां ही सुर्खियां ।

• फिल्म ‘कांतारा’ देखकर हिल गए रजनीकांत

• फिल्म को बताया मास्टरपीस

• इस फ़िल्म ने तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड

चर्चित फिल्म कान्तारा अभिनेता रजनीकांत को तो इतनी भाई है कि उन्होंने ट्वीट कर लिखा है,  एक लेखक, निर्देशक और अभिनेता के रूप में ऋषभ शेट्टी को सलाम करते हैं।

ऐसा क्या देख लिया सुपरस्टार रजनीकांत ने ..? कि उनके  रोंगटे खड़े हो गए
29-10-2022 - 01:30 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

फिल्म कान्तारा को जो भी देख ले रहा है, इसका मुरीद हो जा रहा है। केवल यही नहीं बल्कि ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई कर रही है। ओरियन से लेकर सेलेब्स भी इस फ़िल्म की जमकर कर रहे हैं तारीफ, ऐसे में अब इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का भी नाम शामिल हो गया है। ऋषभ शेट्टी की फ़िल्म कान्तारा सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

ऐसे में अब साउथ सुपर स्टार रजनीकांत ने भी इस फ़िल्म को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर कर दिया है उन्होंने इस बात को कबूल किया है कि ऋषभ शेट्टी की फ़िल्म का कान्तारा देखने के बाद उन्हें सिरहन महसूस होने लग गयी केवल यही नहीं बल्कि ये फ़िल्म देखकर रजनीकांत के तो रोंगटे भी खड़े हो गए। रजनीकांत ने इस फिल्म की तारीफ करते हुए इसे मास्टर पीस करार दिया है। ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग से लेकर डायरेक्शन के सुपर स्टार ने जमकर तारीफ की है। ऋषभ शेट्टी की फिल्म कान्तारा की तारीफ करते हुए रजनीकांत ने ट्वीट कर लिखा है कि एक लेखक निर्देशक और अभिनेता के रूप में ऋषभ शेट्टी आपको सलाम करते हैं भारतीय सिनेमा में इस मास्टरपीस की पूरी स्टार कास्ट और क्रू को बधाई ।

रजनीकांत से तारीफ सुनकर ऋषभ शेट्टी हुए गदगद

तो वहीं रजनीकांत से तारीफ सुनने के बाद ऋषभ शेट्टी तो गदगद ही हो गए हैं ऐसे में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की इस तारीफ का जवाब देते हुए ऋषभ शेट्टी ने कमेंट कर लिखा है,  प्रिय रजनीकांत सर आप भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और मैं बचपन से आपका फैन रहा हूँ।आपकी प्रशंसा ने आज मेरा सपना सच कर दिया है। आप मुझे और स्थानीय कहानियाँ करने के लिए प्रेरित करते हैं और हर जगह हमारे दर्शकों को प्रेरित करते हैं। धन्यवाद सर।

बता दें कि ऋषभ शेट्टी की फ़िल्म कान्तारा की चारों ओर चर्चा हो रही है और दर्शकों को लुभा रही है इस फिल्म ने केजीएफ की भी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।