ट्विटर के टेकओवर पर राहुल गांधी और कंगना ने दी एलन मस्क को बधाई

<p><em><strong>विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति और इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क सोशल मीडिया मंच ट्विटर के नये&nbsp;मालिक बन गये&nbsp;हैं। इसी के साथ ही उन्हें विभिन्न सेलिब्रिटीज की ओर से मिलने वाली बधाइयों का तांता भी लग गया है।</strong></em></p>

ट्विटर के टेकओवर पर राहुल गांधी और कंगना ने दी एलन मस्क को बधाई
29-10-2022 - 09:24 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर अधिग्रहण पर एलन मस्क को बधाई दी। एक ट्वीट में, राहुल गांधी ने एलन मस्क को बधाई संदेश के साथ एक तस्वीर में कथित ट्विटर फालोअर के डेटा में हेरफेर को दिखाया। राहुल ने ट्वीट किया कि बधाई एलन मस्क। मुझे उम्मीद है कि ट्विटर अब हेट स्पीच के खिलाफ कार्रवाई करेगा और अधिक मजबूती से तथ्य-जांच करेगा। इसके साथ सरकार के दबाव के कारण भारत में विपक्ष की आवाज को नहीं दबाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले साल दिसंबर में, राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर उनके फॉलोअर की संख्या को प्रतिबंधित किया जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी ने, मार्च में, फिर से इस मामले को उठाया और कहा कि फॉलोअर की संख्या में बाद में हुई वृद्धि यह साबित करते हैं कि पहले यह बाहरी प्रभाव द्वारा निर्देशित थी। 27 दिसंबर को ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को संबोधित एक पत्र में, वायनाड के सांसद गांधी ने कहा था कि मेरा मानना ​​​​है कि भारत में स्वतंत्र और फ्री स्पीच पर अंकुश लगाने में ट्विटर की अनजाने में एक भूमिका निभा रहा है। यह भी उल्लेखनीय है कि ट्विटर के नये मालिक बनते ही एलन मस्क ने इस सोशल मीडिया कंपनी के चार शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों को हटा दिया है। जिनमें भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल, कानूनी मामलों के कार्यकारी अधिकारी विजय गड्डे, मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सहगल और जनरल काउंसल सियान एजेट हैं।

उल्लेखनीय है कि अग्रवाल को पिछले साल नवंबर में कंपनी के सह-संस्थापक जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद ट्विटर का सीईओ नियुक्त किया गया था। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे और स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुके अग्रवाल ने एक दशक से अधिक समय पहले ट्विटर में नौकरी शुरू की थी. उस समय कंपनी में 1,000 से भी कम कर्मचारी हुआ करते थे। ध्यान दिला दें कि ट्विटर अब एक निजी कंपनी के रूप में काम करेगा। आपको बता दें कि अमेरिका की डेलावेयर कोर्ट ने एलन मस्क और ट्विटर की कानूनी लड़ाई पर कुछ समय के लिए विराम लगाते हुए ट्विटर खरीद की डील को पूरा करने के लिए एलन मस्क को 28 अक्टूबर 2022 शाम पांच बजे तक का समय दिया था जिसे उन्होंने अब पूरा कर लिया है।

राहुल गांधी के अलावा कंगना रनौत भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एलन मस्क के ट्विटर को टेकओवर करने का जश्न मना रही हैं। अपनी इंस्टा स्टोरी में कंगना ने अपने उन फैंस के ट्वीट और मैसेज शेयर किये, जो उनके ट्विटर हैंडल को बहाल करने की चाहत रखते हैं। कंगना का अकाउंट मई 2021 में, बार-बार ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करने के कारण निलंबित कर दिया गया था। अब मस्क के अधिग्रहण के बाद, प्रशंसकों ने मस्क से कंगना का खाता फिर से बहाल करने का अनुरोध किया है। कंगना ने भी एलन मस्क की जमकर प्रशंसा की है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।