Ranbir-Alia : पहली एनिवर्सरी पर रणबीर लाए आलिया के लिए लंदन से महंगा तोहफा
<p><em><strong>हाल ही में रणबीर कपूर को एक महंगे हैंडबैग के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसके बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि रणबीर यह बैग आलिया भट्ट के लिए लाए थे। लोगों की मानें तो इसी बैग को उन्होंने अपनी एनिवर्सरी पर आलिया को गिफ्ट में दिया है।</strong></em></p>
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के क्यूट और सबसे लवेबल कपल में से एक हैं। दोनों की शादी को 14 अप्रैल को एक साल पूरा हो चुका है। दोनों अपने-अपने कामों में व्यस्त हैं, इसके बावजूद अपने इस दिन को खास बनाने में पीछे नहीं रहे। खासतौर से रणबीर कपूर, जो इन दिनों एनिमल फिल्म की शूटिंग में लंदन में व्यस्त चल रहे हैं। एनिवर्सरी पर समय निकालकर रणबीर मुंबई आए और साथ में अपनी पत्नी आलिया के लिए तोहफा भी लेकर आए। लेकिन ये कोई आम तोहफा नहीं था। यह ऐसा तोहफा था, जिसमें एक मिडिल क्लास फैमिली आलीशान कार खरीद सकती है।
रणबीर कपूर के हाथ में हैंडबैग
रणबीर कपूर लंदन से लौटते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे. उस वक्त उनके हाथ में एक हैंडबैग था। इस हैंडबैग में क्या था यह उस वक्त तो पता नहीं चल सका, लेकिन बाद में आलिया भट्ट के हाथ में होल्ड किया हुआ महंगे ब्रांड का हैंडबैग जब वायरल हुआ तो नेटिजन्स ने ये कयास लगाए कि ये वही हैंडबैग है, जिसे रणबीर कपूर खुद लंदन से लेकर आए हैं। इस वीडियो के शेयर होने के बाद कुछ यूजर ने कमेंट भी किया कि आज किसी को सालगिरह के मौके पर बैग मिलने वाला है।
लाखों का तोहफा
एनिवर्सरी के अवसर पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज में अपने नए घर का मुआयना करने पहुंचे थे। इस मौके पर दोनों की कई कैजुअल और केनडिड तस्वीरें वायरल हुई थीं। दोनों का लुक तो शानदार था, लेकिन लाइमलाइट लूटी आलिया भट्ट के हाथ में मौजूद इस क्लासिक पर्स ने, जिसकी कीमत 12,250 डॉलर के आसपास है, जिसे इंडियन करेंसी में देखें तो इसकी कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा की होगी।
What's Your Reaction?