पूनम पांडे पर भड़के बाबिल, बोले- ‘कोई ऐसा कैसे कर सकता है’

<p>पूनम पांडे इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी ही मरने की झूठी खबर पोस्ट की थी। अब तक कई सेलेब्स ने पूनम पांडे के इस घटिया स्टंट पर हर कोई अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है। वहीं अब दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने भी इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।</p>

पूनम पांडे पर भड़के बाबिल, बोले- ‘कोई ऐसा कैसे कर सकता है’
05-02-2024 - 09:47 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

एक्ट्रेस  पूनम पांडे ने शुक्रवार को अपनी मरने की जानकारी शेयर की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया था कि वह सर्वाइकल कैंसर के चलते इस दुनिया में नहीं रही। हालांकि, ठीक 24 घंटे बाद शनिवार को पूनम ने अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बताया कि वह जिंदा है और फैंस को हैरान किया।
पूनम ने अपनी सफाई पेश करते हुए बताया कि उन्होंने ये सब सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किया था। सोशल मीडिया पर अब तक कई सेलेब्स ने पूनम पांडे के इस  घटिया स्टंट पर हर कोई अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है। वहीं, अब दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने भी इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
पूनम पांडे की हरकत पर नाराज हुए बाबिल
बाबिल खान को पूनम पांडे का कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने का तरीका बिल्कुल पसंद नहीं आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ‘मुझे नहीं पता है कि पूनम पांडे की मौत का मसला क्या है, लेकिन मुझे इतना पता है कि यह उन्होंने अच्छा नहीं किया है। मुझे तो सोच कर भी अच्छा नहीं लग रहा है कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है। उनकी यह बात मुझे बहुत गुस्सा दिला रहा है। जागरूकता फैलाने के और भी तरीके होते हैं, लेकिन इसका ये मतलब बिलकुल भी नहीं है कि आप अपनी मौत की गलत अफवाह फैलाएं। यह तरीका बिलकुल गलत है।’
बाबिल खान का वर्क फ्रंट
पिता इरफान खान की तरह बाबिल खान बॉलीवुड में अपने कदम रख चुके हैं। वह इस वक्त सिनेमा के उभरते सितारों में से एक हैं। पिछले दिनों उन्होंने वेब सीरीज ‘द रेलवे मैन’ में अहम भूमिका निभाई थी। इस सीरीज में उनके एक्टिंग स्किल की खूब तारीफ हुई थी। एक्टर ने काला से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।