राउत ने की फडणवीस की तारीफ, मोदी-अमित शाह से भी करेंगे मुलाकात

<p><em><strong>जेल से बाहर आते ही संजय राउत के सुर और मिजाज बदले-बदले लग रहे हैं। संजय राउत ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की है।</strong></em></p>

राउत ने की फडणवीस की तारीफ, मोदी-अमित शाह से भी करेंगे मुलाकात
11-11-2022 - 06:04 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

महाराष्ट्र के पात्रा चॉल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में संजय राउत को 101 दिनों के बाद राहत मिली। जेल से बाहर आते ही संजय राउत के सुर और मिजाज बदले-बदले लग रहे हैं। संजय राउत ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की है। जून में महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के विधायकों ने बगावत कर दी थी। जिसके बाद उन्होंने देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। 
संजय राउत ने कहा, ‘मैं उद्धव ठाकरे से मुलाकात करूंगा. एनसीपी चीफ शरद पवार ने भी मुझे बुलाया है। मुझे किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है। हमने ऐसा राजनीतिक बदला आज तक नहीं देखा। मैं इसके लिए किसी केंद्रीय एजेंसी को दोष नहीं दूंगा। 
मोदी और शाह से मिलेंगे संजय राउत
उन्होंने आगे कहा, मैं आज ही उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मिलूंगा। दो-चार दिन में मैं आम लोगों के काम से देवेंद्र फडणवीस से मिलूंगा, मैं दिल्ली भी जाऊंगा और वहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलूंगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।