क्लीन नोट पालिसी के तहत RBI का बड़ा फैसला, 2000 के नोट होंगे चलन से बाहर, जानें अब क्या करना होगा आपको

<p><em>रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने शुक्रवार को एक अहम फैसला लेते हुए&nbsp;सबसे बड़ी करेंसी 2000 रुपये के नोट वापस लेने का फैसला किया है। यानि अब 2000 के नोट चलन से बाहर कर दिए जायेंगे । भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये के नोट ग्राहकों को देना बंद कर दें। जानकारी के मुताबिक, क्लीन नोट पॉलिसी के तहत आरबीआई ने ये बड़ा फैसला लिया है। जानें इस खबर से जुड़ी बड़ी बातें यहां :</em></p>

क्लीन नोट पालिसी के तहत RBI का बड़ा फैसला, 2000 के नोट होंगे चलन से बाहर, जानें अब क्या करना होगा आपको
19-05-2023 - 08:27 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दो हजार का नया नोट चलन से बाहर होगा।  रिजर्व बैंक ने ये बड़ा फैसला लिया है।  बैंकों में 23 मई से 20,000 रुपये मूल्य तक के 2,000 रुपये के नोट एक बार में बदले जा सकेंगे।.रिजर्व बैंक 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस ले लेगा, लेकिन यह वैध मुद्रा बना रहेगा। आरबीआई बयान ने अपने बयान में कहा है कि रिजर्व बैंक 2,000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेगा लेकिन 30 सितंबर तक वैध मुद्रा ये नोट बने रहेंगे। 

नोट देना तत्काल प्रभाव से बंद
आरबीआई ने इस बाबत एक बयान जारी किया है जिसमें आरबीआई ने बैंकों को 30 सितंबर, 2023 तक 2,000 रुपये के नोट जमा करने एवं बदलने की सुविधा देने को कहा है। आरबीआई ने बैंकों से 2,000 रुपये का नोट देना तत्काल प्रभाव से बंद करने को कहा है। 

नोट एक बार में बदले जा सकेंगे
आरबीआई ने अपने बयान में कहा कि बैंकों में 23 मई से 20,000 रुपये मूल्य तक के 2,000 रुपये के नोट एक बार में बदले जा सकेंगे। 

आपको क्या करना चाहिए
यदि आपके पास 2000 रुपये के नोट हैं तो टेंशन तो कतई ना लें।  यह नोट अब भी वैध है।  हालांकि, रिजर्व बैंक के फैसले के लागू होने के बाद बैंक या एटीएम से 2000 रुपये के नये नोट लोग नहीं निकाल सकेंगे। यही नहीं आपको पास पड़े पुराने 2000 रुपये के नोट भी बैंक से बदलने की सुविधा दी जाएगी।  इसके लिए रिजर्व बैंक ने 30 सितंबर तक की डेडलाइन दी है। 

8 नवंबर 2016 को जारी हुआ था 2000 रुपये का नोट
आपको बता दें कि 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद 500 और 1000 रुपये के सभी नोट चलन से बाहर कर दिये गये थे।  इन करेंसी की जगह रिजर्व बैंक ने 500 और 2000 रुपये के नये नोट जारी करने का काम किया था। रिजर्व बैंक का मानना था कि 2000 रुपये का नोट उन नोट की वैल्यू की भरपाई आसानी से कर देगा, जिन्हें चलन से बाहर करने का काम किया था। 

लोकसभा में दी गयी थी जानकारी
चलते चलते भी जान लें कि 2021 में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में यह जानकारी दी थी कि पिछले दो साल से 2000 रुपये के एक भी नोट की छपाई नहीं हुई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।