नया आईपीओ..वो भी विराट-अनुष्का का..! फैंस खुश हो जाओ और निवेश के लिए तैयार भी

<p><em><strong>गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस .&nbsp;जी हाँ ये नाम है सेलिब्रिटी क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की जोड़ी के निवेश वाली बीमा कंपनी का। इस कंपनी का आईपीओ जल्द ही बाजार में आ रहा है।&nbsp;अगर आप भी उन पर विश्वास करते &nbsp;हैं तो&nbsp;जल्द ही उनकी बीमा कंपनी में भी निवेश कर सकते हैं।&nbsp; गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस कंपनी को&nbsp;इरडा (IRDA)&nbsp; ने आईपीओ लाने को मंजूरी दे दी है। हालांकि फिलहाल सेबी (SEBI) ने अभी तक अनुमति नहीं दी है। यह आईपीओ 1250 करोड़ रुपये होगा।&nbsp;</strong></em></p>

नया आईपीओ..वो भी विराट-अनुष्का का..! फैंस खुश हो जाओ और निवेश के लिए तैयार भी
26-11-2022 - 06:07 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

आईपीओ के लिए इसी साल अगस्त में किया था अप्लाई 

गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस ने इस साल 17 अगस्त को आईपीओ के दस्तावेज दाखिल किए थे। इस जनरल इंश्योरेंस कंपनी में कनाडा के फेयरफैक्स ग्रुप के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का भी निवेश है। इरडा (IRDAI) ने शुक्रवार को कंपनी के आईपीओ को मंजूरी दी। 

आईपीओ में जारी होंगे 1250 करोड़ के नये शेयर

गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस कंपनी के आईपीओ में 1250 करोड़ रुपये के नये शेयर होंगे।  इसके अलावा, मौजूदा शेयरधारकों के लिए 10,94,45,561 शेयरों की बिक्री की पेशकश आयोजित की जाएगी। कंपनी आईपीओ से प्राप्त आय का उपयोग अपने पूंजी आधार को बढ़ाने, तरलता के स्तर को बनाए रखने और अन्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी।

गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस में बीमा प्रोडक्ट 
गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस (Go Digit General Insurance Company) एक साधारण बीमा करने वाली कंपनी है जो कई तरह के बीमा करती है। ये मोटर वाहन इंश्योरेंस, प्रॉपर्टी इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, ट्रैवल इंश्यरेंस और मैरीटाइम इंश्योरेंस जैसी पॉलिसी बेचती है। आपको बता दें ये कंपनी देश की उन शुरुआती कंपनियों में से एक है, जिसने क्लॉउड बेस जनरल इंश्योरेंस सर्विस देना शुरू किया है। कंपनी ने इस तरह का एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस डेवलप किया है जिससे वह एक साथ कई चैनल पार्टनर के संग काम करती है। कंपनी अब तक 1 करोड़ 65 लाख से ज्‍यादा बीमा पॉलिसी जारी कर चुकी है। 

आ सकता है फुल आईपीओ से पहले एक प्री-आईपीओ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपना फुल आईपीओ लाने से पहले एक प्री-आईपीओ प्लेसमेंट (Pre-IPO Placement) भी कर सकती है। ये करीब 250 करोड़ रुपये का हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो बाद में जब फुल आईपीओ आएगा तब कंपनी फ्रेश इश्यू का साइज (Reduce Fresh Issue Size) कम कर सकती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।