रिश्ते हैं या कपड़े ...? मलाइका के बाद अब जॉर्जिया एंड्रियानी से भी अलग हुए अरबाज़ खान
<p>अरबाज खान ने मलायका अरोड़ा से तलाक के बाद मॉडल-अभिनेत्री जियोर्जिया एंड्रियानी को चार साल तक डेट किया। वहीँ मलाइका ने भी एक्टर अर्जुन कपूर के साथ घर बसा लिया था । अब खबर ये उड़ रही थी कि अरबाज़ खान अपनी लेटेस्ट प्रेमिका से भी अलग हो गए हैं । लेकिन मॉडल-अभिनेत्री जॉर्जिया एंड्रियानी ने अरबाज खान से अलग होने पर खुलकर बात की और इस खबर को सत्यापित कर दिया ।</p>
1998 से शादीशुदा अरबाज और मलायका ने 2017 में अपनी 19 साल पुरानी शादी तोड़ दी थी । तब से वे अपने बेटे अरहान के सह-अभिभावक हैं। और अब पता चला है कि अरबाज और जियोर्जिया भी अलग हो गए हैं। जॉर्जिया एंड्रियानी ने अरबाज खान से अपने अलगाव के बारे में खुलकर बात की।
पिछले साल से सोशल मीडिया पर अरबाज और जॉर्जिया के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। और हाल ही में, एक साक्षात्कार में, इतालवी मूल की मॉडल ने इस खबर की पुष्टि की।
एक साक्षात्कार में मीडिया से बात करते हुए, जियोर्जिया एंड्रियानी ने अरबाज खान के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की और कहा कि उन्हें पता था कि उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चलेगा।
What's Your Reaction?