बाबा बालक नाथ होंगे राजस्थान के नये मुख्यमंत्रीः दिल्ली से अनधिकृत सूत्रों के अनुसार
<p>अब जब भाजपा की सरकार राजस्थान में अपनी सरकार बना रही है तो सबकी नज़रें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर है । कौन विराजेगा इस कुर्सी पर ? आपको बता दें कि राजनैतिक गलियारों में जिसके नाम की चर्चा जोरों पर चल रही है , वो अलवर की तिजारा सीट से नवनिर्वाचित सांसद बाबा बालक नाथ का नाम है ।जो हाँ, बाबा बालक नाथ बन सकते हैं राजस्थान के नए सीएम ....ऐसी अपुष्ट सूत्रों द्वारा जानकारी मिली है ।</p>
ताज बदल गया पर इस बार भी राजस्थान की राजनीति का रिवाज़ नहीं बदल पाया । इस चुनाव में गहलोत का जादू की उम्मीद जताई जा रही थी,लेकिन चुनावों के तुरंत पहले आनन फानन में बांटी गयी योजनाओं की रेवड़ियां भी काम नहीं आयीं ।हालांकि नतीजों से पहले आये एग्जिट पोल ने दोनों पार्टियों में कड़े मुकाबले का अंदेशा दिया था। पर इतने प्रचंड बहुमत का तो कोई अनुमान नहीं लगा पाया था ।
गौरतलब है कि एग्जिट पोल के सर्वे के दौरान जब लोगों से सीएम पद के लिए सवाल किया गया, तो गहलोत को 32% लोग सीएम बनते देखना चाहते चाहते थे हालांकि, दूसरे नंबर का नाम ने सबको चूंकि दिया क्युकी वो न तो वसुंधरा राजे थीं और न ही सचिन पायलट , सीएम पद के लिए दूसरे नंबर पर लोगों की पसंद महंत बालक नाथ रहा । बालकनाथ योगी को सर्वे में शामिल 10 फीसदी लोग सीएम के रूप में देखना चाहते हैं।
शायद इसीलिए बाबा बालकनाथ की लोकप्रियता को देखते हुए उन्ही को सीएम पद का दावेदार माना जा रहा है ।
What's Your Reaction?