नड्डा जी के घर की बहूरानी बनेंगी जयपुर की रिद्धि... 25 जनवरी को है भाजपा अध्यक्ष के पुत्र हरीश की शादी

<p><em><strong>भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक बार पिफर राजस्थान के समधी होने जा रहे हैं। बड़े बेटे बेटे गिरीश नड्डा की शादी हनुमानगढ़ के रहने वाले कारोबारी अजय ज्याणी की बेटी प्राची से होने के बाद अब छोटे पुत्र हरीश का विवाह जयपुर की निवासी रिद्धि शर्मा के संग होने जा रहा है।</strong></em></p>

नड्डा जी के घर की बहूरानी बनेंगी जयपुर की रिद्धि... 25 जनवरी को है भाजपा अध्यक्ष के पुत्र हरीश की शादी
24-01-2023 - 10:44 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

23 जनवरी की शाम जयपुर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अगले तीन दिन जयपुर में ही रहेंगे। उनके बेटे हरीश की शादी जयपुर की रिद्धि से हो रही है। इसलिए 25 जनवरी तक नड्डा अपने बेटे हरीश की विवाह के विभिन्न रीति-रिवाज निभाएंगे। 26 जनवरी को जयपुर से उनका परिवार बहू रिद्धि के साथ ही विदाई लेगा।
25 जनवरी को जेपी नड्डा के बेटे हरीश की शादी रॉयल अंदाज में जयपुर के ‘राजमहल पैलेस होटल’ में होगी। इसलिए 23 जनवरी की शाम बीजेपी कार्यसमिति की बैठक के बाद नड्डा तीन दिन जयपुर में शादी समारोह की रस्मों को अटैंड कर पिता और समधी का फर्ज निभाएंगे। 
बिजनेसमैन रमाकांत शर्मा की बेटी हैं रिद्धि
रिद्धि जयपुर के एक होटल ग्रुप से जुड़े नामी बिजनेसमैन रमाकांत शर्मा की बेटी और उमा शंकर शर्मा की पोती हैं। 24 और 25 जनवरी को शादी समारोह की अलग-अलग रस्में होंगी। 25 जनवरी की शाम वेडिंग सेरेमनी है। शाम पौने 7 बजे से बारात स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है। जबकि रात 8 बजे से वेडिंग रिसेप्शन कार्यक्रम रहेगा। देर रात तक शादी का जश्न और डिनर पार्टी का प्रोग्राम है।
 नेता, बिजनेसमैन और हस्तियां करेंगी शिरकत
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के छोटे बेटे हरीश की शादी में कई राजनेता, बिजनेसमैन और हस्तियां शिरकत करने जयपुर आएंगी। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रभारी अरुण सिंह, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, सांसद दीया कुमारी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र सिंह यादव, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चैधरी, केंद्रीय चुनाव समिति सदस्य ओम प्रकाश माथुर, विधायक वासुदेव देवनानी, मदन दिलावार, अनिता भदेल के अलावा सांसद किरोड़ीलाल मीणा, सीपी जोशी, बालकनाथ, सुमेधानंद सरस्वती समेत कई सांसद, नेता और राजनीतिक हस्तियां, बिजनेसमैन शादी में शरीक होंगे।
नड्डा के दोनों बेटों की राजस्थान में शादी
खास बात यह है कि जेपी नड्डा के दोनों बेटों की शादी राजस्थान में हुई है। इससे पहले फरवरी 2020 में जेपी नड्डा के बड़े बेटे गिरीश नड्डा की शादी हनुमानगढ़ के रहने वाले कारोबारी अजय ज्याणी की बेटी प्राची से हो चुकी है। पुष्कर में गुलाब बाग पैलेस में हिमाचली और राजस्थानी रीति-रिवाज से शादी हुई थी। इस शादी के बाद भी दिल्ली में अलग से रिसेप्शन रखा गया था। राजस्थान से विदाई के बाद हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पैतृक निवास में वधू को गृहप्रवेश करवाया गया था, जिसके बाद रिश्तेदार, सगे संबंधियों और नेताओं के लिए खास धाम का आयोजन किया गया था।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।