जीरो पर आउट हुए रोस टेलर को टीम मालिक ने मारा था थप्पड़
NULL
न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉस टेलर क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसी हफ्ते उनकी आत्मकथा 'ब्लैक एंड व्हाइट' जारी की गई। इस किताब में टेलर ने एक खुलासा आईपीएल को लेकर किया है। टेलर ने किताब में लिखा है कि आईपीएल के दौरान राजस्थान रॉयल्स के मालिक ने उन्हें थप्पड़ मारा था। आईपीएल के पहले तीन सीजन आरसीबी में रहने के बाद टेलर 2011 में राजस्थान से जुड़े थे।
जीरो पर आउट होने की वजह से मारा
रॉस टेलर के अनुसार जीरो पर आउट होने की वजह से उनके साथ ऐसा हुआ था। यह घटना पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच के बाद हुई थी। टेलर ने लिखा, 'मोहाली में राजस्थान ने किंग्स इलेवन पंजाब से खेला। 195 के स्कोर के सामने मैं जीरो पर एलबीडब्ल्यू था। बाद में टीम, सहयोगी स्टाफ और प्रबंधन होटल की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित बार में थे। वॉर्नी (शेन वॉर्न) के साथ लिज हर्ले भी थीं। रॉयल्स के मालिकों में से एक ने मुझसे कहा, 'रॉस, हमने आपको जीरो पर आउट के लिए एक मिलियन डॉलर का भुगतान नहीं किया' और मेरे चेहरे पर तीन या चार बार थप्पड़ मारा।'
रोस ने लिखा, ‘वह हंस रहे थे और वे जोरदार थप्पड़ नहीं थे लेकिन मुझे यकीन नहीं है कि यह मजाक में किया गया था। उस समय की परिस्थितियों में मैं इसे मुद्दा नहीं बनाने वाला था लेकिन मैं कल्पना नहीं कर सकता था कि प्रोफेशनल खेल में ऐसा माहौल हो सकता है।’
What's Your Reaction?