Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर में अगले साल दिसंबर से होगा रामलला का दर्शन
<h1>Ayodhya Ram Mandir : </h1>
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य Ram Mandir के निर्माण की योजना को अगले साल दिसंबर तक पूरा करा लिए जाने की तैयारी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दावा किया है कि आम लोग दिसंबर 2023 से श्रीरामलला के भव्य Ayodhya Ram Mandir का दर्शन कर सकेंगे। चंपत राय ने कहा कि Ram Mandir में शानदार नक्काशी करायी गई है। उत्तर भारत में ऐसा विशाल भव्य मंदिर और कहीं नहीं होगा। उन्होंने बताया कि Ayodhya Ram Mandir निर्माण में लोहे का उपयोग नहीं हो रहा है। कंक्रीट के ऊपर पत्थर लगाए जा रहे हैं। राय ने कहा कि यह अतिशयोक्ति नहीं होगी कि जिस तरह की नक्काशी और डिजाइन से मंदिर बन रहा है कि श्रद्धालु देखते रह जायेंगे।
What's Your Reaction?