Russia Ukraine War : यूक्रेन पर टूट पड़ा रूस..! क्रेमलिन पर अटैक के बाद दागे 24 ड्रोन

<p><em><strong>Ukraine Russia News :&nbsp;रूस-यूक्रेन युद्ध अब खतरनाक रूप लेता जा रहा है। क्रेमलिन पर ड्रोन हमले के बाद रूस आगबबूला है। मॉस्को ने इस हमले का आरोप यूक्रेन पर लगाया है।&nbsp;</strong></em></p>

Russia Ukraine War : यूक्रेन पर टूट पड़ा रूस..! क्रेमलिन पर अटैक के बाद दागे 24 ड्रोन
05-05-2023 - 07:44 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

रूसी राष्ट्रपति के आॅफिस पर ड्रोन अटैक के बाद रूसी सेना ने बदला लेने के लिए यूक्रेन के दक्षिणी शहर खेरसान पर बुधवार को रात भर 24 ड्रोन से हमला किया, जिसमें कम से कम 23 लोग मारे गए और 46 घायल हो गए। यूक्रेन की वायुसेना ने गुरुवार को कहा कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ रात भर में 24 हमलावर ड्रोन दागे, जिनमें से 18 को मार गिराया गया। वायु सेना ने टेलीग्राम चैनल के जरिये इसकी सूचना दी।
गर्वनर एलेक्जेंडर प्रोदुकीन ने कहा कि रूस ने एक सुपरमार्केट, एक रेलवे स्टेशन और अन्य रिहाइशी इमारतों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि रूस का निशाना वो जगहें थीं, जहां हम रहते हैं। रूस का निशाना हमारी और हमारे बच्चों की जिंदगी थी। प्रोदुकीन ने ऑनलाइन वीडियो जारी कर कहा कि इस हमले में 23 लोग मारे गए और 46 घायल हो गए है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में तीन इंजीनियर भी थे जो रूसी हमले में नष्ट हुए पावर ग्रिड की मरम्मत कर रहे थे।
हम पुतिन या मॉस्को पर हमला नहीं करते- जेलेंस्की 
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि इस तरह की घटनाओं के लिए हमारे पास पर्याप्त हथियार नहीं हैं। जेलेंस्की ने कहा, ‘हम अपने क्षेत्र में लड़ते हैं, हम अपने गांवों और शहरों की रक्षा कर रहे हैं। हमारे पास इसके लिए पर्याप्त हथियार नहीं हैं। इसलिए हम इसे कहीं और इस्तेमाल नहीं करते हैं। हमारे लिए यह घाटा है, हम इसे व्यर्थ खर्च नहीं कर सकते।’
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।