रूस ने तोड़ा बांध ! यूक्रेन के कई शहरों में सैलाब, पानी में तैर रहे शव

<p><em><strong>रूस के इस ब्लास्ट से बांध टूट गया, जिससे अरबों गैलन पानी बह गया है। इस कारण यूक्रेन के कई छोटे शहर और निचले इलाकों में सैलाब आ गया है। लोगों के शव पानी में तैर रहे हैं।</strong></em></p>

रूस ने तोड़ा बांध ! यूक्रेन के कई शहरों में सैलाब, पानी में तैर रहे शव
10-06-2023 - 12:50 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

रूस और यूक्रेन की जंग भीषण हो गई है। रूस के लगातार हमलों और यूक्रेन के पलटवार हमलों के बीच रूस ने खेरसॉन प्रांत के भीमकाय कखोवका बांध पर बड़ा हमला किया है। रूस के इस ब्लास्ट से बांध टूट गया, जिससे अरबों गैलन पानी बह गया है। इस कारण यूक्रेन के कई छोटे शहर और निचले इलाकों में सैलाब आ गया है। पानी घरों में भरने लगा है। बड़ी संख्या में प्रभावित लोग पलायन करने पर मजबूर हैं। इंसान ही नहीं बड़ी संख्या में जानवर भी प्रभावित हैं। 
एंतोन्विका शहर पूरी तरह से जलमग्न
कखोवका को विस्फोट से उड़ा दिया गया था। यूक्रेन ने इस हरकत के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है। लेकिन रूस ने दो टूक कह दिया कि इस घटना से उसका कोई लेना-देना नहीं है। उधर, बांध टूटने से लगभग 30 गांव और शहर बाढ़ की चपेट में हैं, हजारों घर जलमग्न हो गए हैं। कखोवका बांध से करीब 1.7 किमी दूर काजकोवा चिड़ियाघर पूरी तरह से पानी में डूब गया है। कई वन्यजीव मारे जा चुके हैं। एंतोन्विका शहर पूरी तरह से पानी में डूब गया।
दावा - कई शव पानी में तैर रहे 
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का दावा है कि नीपर नदी पर बने कखोवका बांध के टूटने के बाद जो इलाके बाढ़ से जूझ रहे हैं, वहां लोगों के शव पानी में तैर रहे हैं। सैटेलाइट तस्वीरें इस खौफनाक मंजर की गवाह बनी हुई हैं। बाढ़ से कई लोगों की मौतें को चुकी हैं। रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 से जंग जारी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।