अहा! जयपुर में आ गए सबसे सस्ते ग्रीन पटाखे...सहकार दीपोत्सव मेला शुरू
<p><em><strong>मेले का मुख्य आकर्षण शिवकाशी (तमिलनाडू) के ग्रीन पटाखे हैं। जिन पर 50 से 60 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।</strong></em></p>
जयपुर में भवानी सिंह रोड स्थित नवजीवन सहकारी बाजार में उपभोक्ता संघ के उपहार सहकार दीपोत्सव मेले का आगाज हो गया है। यह मेला 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक प्रातः 11ः00 बजे से रात्रि 9ः00 बजे तक चलेगा। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने सोमवार को इसका उद्घाटन किया।
इस अवसर पर आंजना ने कहा कि उपभोक्ता संघ की अपनी एक विशेष साख है और जिलों के उपभोक्ता भण्डारों पर भी ऐसे मेले लगाए गए हैं ताकि सहकारिता के माध्यम से शुद्धता लोगों के घर तक पहुंच सके।
ये होंगे मेले के मुख्य आकर्षण
मेले का मुख्य आकर्षण शिवकाशी (तमिलनाडू) के ग्रीन पटाखे हैं। जिन पर 50 से 60 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। मेले में एमएमटीसी के चांदी के सिक्के एवं चांदी के बर्तन उचित मूल्य पर उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाये जा रहे हैं।
यह वस्तुएं भी मिलेंगी
उपहार दीपोत्सव मेलों में जयपुरवासियों के लिए खुले व गिफ्ट पैक में ग्रीन पटाखों, बर्तन, सजावटी फ्लावर, डिजाइनदार कैंडल्स, बेडशीट्स के साथ ही पूजन सामग्री भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सूखे मेवे के उपहार पैक, नमकीन, परिधान और हाउस होल्ड सामान भी उपलब्ध है।
What's Your Reaction?