साक्षी के हत्यारे साहिल के हाथ में बंधा है कलावा, 'गली गली में केरला स्टोरी बन रही है':कपिल मिश्रा

<p><em>साहिल की गिरफ्तारी के बाद एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें साहिल के हाथ में कलावा बंधा दिख रहा है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद साक्षी हत्याकांड को लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने जघन्य हत्याकांड को लव जिहाद से जोड़ा है, उन्होंने कहा है कि गली-गली केरला स्टोरी बनाई जा रही है।</em></p> <p><em>राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साक्षी नाम की नाबालिग लड़की की हत्या ने&nbsp;न सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरे देश को हिला कर रख दिया है।&nbsp;वारदात को अंजाम देने वाले लड़के का नाम साहिल है। जिसे दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि साहिल से लड़की की कहासुनी हो गई थी।इसी बात से वो इतना भड़का कि लड़की पर चाकू से करीब 40 वार किए इसके बाद दरिंदे ने लड़की पर पत्थर से भी हमला किया&nbsp;।</em></p>

साक्षी के हत्यारे साहिल के हाथ में बंधा है कलावा, 'गली गली में केरला स्टोरी बन रही है':कपिल मिश्रा
29-05-2023 - 11:04 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

"जो मेरी बेटी के साथ किया वही हाल उसका हो " बोले पिता 

शाहाबाद मर्डर केस पर पीड़िता के पिता ने कहा, 'मेरी बेटी की हालत बहुत बुरी थी. मुझे साहिल के बारे में कुछ नहीं पता था।उन दोनों के बीच क्या था? कल पूछताछ में मुझे पता चला. मेरी बेटी का स्वभाव अच्छा था। मेरी मांग है कि जैसे उसने मेरी बेटी को मारा है वैसे ही उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि फिर से ऐसा कोई न कर सके। मैं मजदूरी करता हूं, मेरी बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए।'

आरोपी साहिल बुलंदशहर से गिरफ्तार

मृतक लड़की के पिता ने कहा, "मेरी बेटी को कई बार चाकू मारा गया, उसके सिर के टुकड़े भी किए गए। हम आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग करते हैं।" दिल्ली में 16 साल की बच्ची की हत्या के मामले में स्पेशल CP दीपेंद्र पाठक ने कहा, "हमें सूचना मिली कि किसी बच्ची की हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित की पहचान कर मौके के पास मौजूद CCTV फूटेज चेक किया। अभी थोड़ी देर पहले हमने आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है और उसे यहां लेकर आ रहे हैं।मामले में हम सभी साक्ष्यों को एकत्रित कर कोर्ट में पेश कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेंगे।

देश की राजधानी में खौफनाक वारदात : चाकू के 40 वार से भी मन नहीं भरा तो पत्थर से सिर कुचल दिया नाबालिग का 

गुज़र रहे लोग तमाशबीन 

लड़की की हत्या का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया और वायरल हो रहा है। लड़का ताबड़तोड़ हमला किए जा रहा है।हैरानी वाली बात ये है कि साहिल गली में लड़की को चाकू से गोद रहा था, मगर कोई भी बीच-बचाव करने नहीं आया, सिर्फ तमाशा देख कर कहते बन रहे हैं मानो कोई आम सी घटना घट रही है । इसी का फायदा उठाकर वो वारदात को अंजाम देकर बुलंदशहर बुआ शमीम के घर भाग गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।