सामंथा रुथ प्रभु नहीं होना चाहतीं टाइप्ड और इसीलिए उन्होंने ठुकराया अल्लू अर्जुन की ' पुष्पा 2 ' का ऑफर
<p><em>साउथ फिल्म अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु बीमारी से उबरकर अपनी रूटीन लाइफ में लौट आई हैं। सामंथा इन दिनों मुंबई में हैं जहां वो अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस को लेकर एक बेहद हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर निर्देशक सुकुमार की फिल्म पुष्पा 2 का ऑफर ठुकरा दिया है।</em></p>
जी हां, ये खबर फिल्म एक्ट्रेस सामंथा के फैंस को भी हजम नहीं हो पा रही हैं। हर कोई हैरान है कि आखिर उस ने पुष्पा 2 का ऑफर क्यों ठुकरा दिया। वो भी तब.. जब अदाकारा पर फिल्माया गया इस फिल्म के पहले पार्ट में आइटम सॉन्ग उ अंटावा खासा चर्चित हुआ था। इस गाने की गूँजनॉर्थ इंडिया तक पहुंची थी।
तो क्या टॉलीवुड को इग्रोर कर रही हैं सामंथा रुथ प्रभु?
सामंथा रुथ प्रभु के इस कथित रिजेक्शन में टॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर आज बात होने लगी है कि अदाकारा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को इग्नोर कर रही हैं। सामंथा की वेब सीरीज सिटाडेल हिंदी में रिलीज होने वाली है। जिसकी शूटिंग के लिए सामंथा ने कथित तौर पर विजय देवरकोंडा की फिल्म खुशी की शूटिंग लटका दी है। अब, सामंथा रुथ ने पुष्पा 2 का ऑफर ठुकरा कर भी फैंस को हैरान कर दिया है।
ये है इनकार की वजह !!
उ अंटावा की बंपर सक्सेस को देखते हुए निर्देशक सुकुमार पुष्पा 2 में भी सामंथा रुथ प्रभु पर एक आइटम सॉन्ग फिल्माने की प्लानिंग की थी। जिसके लिए अदाकारा को अप्रोच किया गया था। खुद सामंथा रुथ प्रभु भी उ अंटावा को मिली सफलता से बेहद खुश थीं। अदाकारा ने एक इंटरव्यू में यहां तक कह दिया था कि लोग उनके करियर में किए गए पहले के कामों को भूल गए हैं और सिर्फ इस गाने की चर्चा हो रही है। इससे एक्ट्रेस बेहद खुश थीं। अब जब दोबारा अदाकारा को इतिहास दोहराने का मौका मिला तो एक्ट्रेस ने इसके लिए न कर दी है। इसकी वजह ये है कि अदाकारा नहीं चाहती कि वो बोल्ड आइटम सॉन्ग दोबारा कर टाइपकास्ट हो जाएं। इसलिए एक्ट्रेस ने इसे ठुकरा दिया है।
What's Your Reaction?