‘लियो’ में दिखेगा संजय दत्त का खतरनाक लुक
<p><strong><em>हाल ही में थलपति विजय और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म लियो से अभिनेता संजय दत्त का पहला लुक शेयर किया गया है। लियो के टीजर में संजय दत्त की झलक देख फैंस के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। संजय दत्त के 64वें बर्थडे पर मेकर्स ने उनका जबरदस्त लुक शेयर कर उन्हें तोहफा दिया है।</em></strong></p>
संजय दत्त सालों से हिंदी सिनेमा में अपने जबरदस्त अभिनय से बेहतरीन अभिनेताओं की लुस्ट में शुमार हैं। बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में करने के बाद अब वह साउथ इंडस्ट्री में भी तहलका मचा रहे हैं। 29 जुलाई 2023 को उनके 64वें जन्मदिन के खास मौके पर पहले संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म ‘डबल इस्मार्ट’ से पहला लुक शेयर किया गया था। अब मूवी ‘लियो’ से भी संजय दत्त का लुक रिवील कर दिया गया है।
अहम किरदार में दिखेंगे संजू बाबा
तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘लियो’ में संजय दत्त अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। संजय दत्त के 64वें जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने ‘लियो’ से उनका लुक रिवील कर दिया है और एक धमाकेदार टीजर भी शेयर किया है। फिल्म में संजय दत्त एंथनी दास का किरदार निभाते दिखाई देंगे। वीडियो को शेयर करते हुए डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने कैप्शन में लिखा-
‘मिलिये एंथनी दास से... हमारी तरफ से संजय दत्त सर को एक छोटा सा तोहफा। आपके साथ काम करना वाकई एक खुशी की बात है।’
फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ी
बात करें ‘लियो’ के टीजर में संजय दत्त के लुक की तो इसमें एक्टर का इंटेंस लुक दिखाई दे रहा है। टीजर में संजय दत्त का लंबी दाढ़ी-मूंछ, मुंह में सिगरेट, स्वैग अंदाज और खतरनाक एक्सप्रेशन को देख फैंस की एक्साइटमेंट पहले से और बढ़ गई है।
कब रिलीज होगी संजय दत्त की फिल्म लियो
संजय दत्त की मच अवेटेड अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में से एक ‘लियो’ 19 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मूवी में संजय के अलावा थलपति विजय और तृषा कृष्णन भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। बीते दिनों, थलपति के बर्थडे पर ‘लियो’ से उनका जबरदस्त लुक शेयर किया गया था, जिसे काफी पसंद किया गया था।
What's Your Reaction?