500 फॉलोअर्स हैं तो ट्वीट करके कमाएं पैसे...बस ये है शर्त
<p><em><strong>एलन मस्क ट्विटर के नाम-ओ-निशान को खत्म करना चाहते हैं। आप में से कई लोग एक्स इस्तेमाल करते होंगे और आपके अच्छे खासे फॉलोअर्स होंगे। आप भी अन्य लोगों की तरह ट्विटर से कमाई कर सकते हैं। </strong></em></p>
एलन मस्क ने कुछ दिन पहले ही ट्विटर पर मोनेटाइजेशन फीचर लॉन्च किया है और उसके एक हफ्ते बाद ही उन्होंने ट्विटर का नाम बदल दिया है। अब ट्विटर को एक्स के नाम से जाना जाएगा। ट्विटर के मुख्यालय से भी ट्विटर के लोगो को हटाकर एक्स लगा दिया गया है। इसके अलावा ऑफिस में भी ट्विटर चिड़िया को एक्स से रिप्लेस कर दिया है। कुल मिलाकर यही है कि एलन मस्क ट्विटर के नाम-ओ-निशान खत्म करना चाहते हैं। आप में से कई लोग एक्स इस्तेमाल करते होंगे और आपके अच्छे खासे फॉलोअर्स होंगे। आप भी अन्य लोगों की तरह ट्विटर से कमाई कर सकते हैं।
ट्विटर पर कमाई की शर्त क्या है?
ट्विटर की मोनेटाइजेशन पॉलिसी पूरी दुनिया के लिए है। सबसे पहली शर्त यही है कि आपको ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेना होगा जिसकी कीमत डेस्कटॉप के लिए 900 रुपये और मोबाइल के लिए 650 रुपये प्रति महीने है।
दूसरी शर्त यह है कि आपके पास कम-से-कम 500 फॉलोअर्स होने चाहिए।
तीसरी शर्त है कि पिछले तीन महीने में आपको ट्वीट पर 15 मिलियन इंप्रेशन होने चाहिए।
इन शर्तों को पूरा करने के बाद आप ट्विटर के मोनेटाइजेशन को ज्वाइन कर सकते हैं।
50 डॉलर की कमाई होने के बाद आपको पेमेंट मिल जाएगा।
What's Your Reaction?