Wrestlers protest: पेंच अब भी हैं उलझे, पहलवानों ने सामूहिक रूप से सोशल मीडिया पर किया निगरानी कमेटी के गठन के तरीके का विरोध
<p><strong>Wrestlers protest:</strong>भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मालिक और विनेश फोगाट ने टि्वटर पर एक पोस्ट लिखी है, पहलवानों को आश्वासन दिया गया था कि निगरानी समिति के गठन से पहले उनसे परामर्श किया जाएगा लेकिन बिना किसी बातचीत के इसका गठन कर दिया गया,यह दुखद है।</p>
भारतीय पहलवानों और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पेंच सुलझते नहीं दिख रहे है। खेल मंत्रालय ने पहले पहलवानों के साथ मीटिंग कर पहले उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन तो दे दिया परन्तु उनकी सलाह लिए बगैर ही निगरानी समिति (ओवरसाइट कमिटी) का गठन कर दिया। जबकि उन्हें यह भी आश्वासन दिया गया था कि उनसे परामर्श कर ही इन निगरानी समिति का गठन किया जाएगा। यह रवैया विरोध कर रहे पहलवानों को अच्छा नहीं लगा। पहलवान बजरंग पूनिया,साक्षी मालिक और विनेश फोगट ने टि्वटर के ज़रिये अपना दुख व्यक्त किया।
Wrestlers protest: टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेता पूनिया, साक्षी मालिक और विनेश फोगाट आदि प्रोटेस्ट कर रहे पहलवानो ने टि्वटर पर लिखा, ‘हमें आश्वासन दिया गया था कि निगरानी कमेटी के गठन से पहले हमसे सलाह ली जाएगी। यह बहुत दुख की बात है कि इस समिति के गठन से पहले हमसे सलाह भी नहीं ली गई। ’
अपने इस ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को भी टैग किया। जिस पर लोग तरह-तरह के कमैंट्स दे रहे हैं।
अब तक क्या हुआ है इस मामले में
गौरतलब है कि देश के चोटी के पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) पर कई अनियमितताओं के आरोप लगाए गए, जिसमें कोच और डब्ल्यूएफआई (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न, कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया था। तीन दिन तक चले धरने के बाद अनुराग ठाकुर ने शनिवार को समिति गठित करने का फैसला किया था। इससे पहले शुक्रवार देर रात अनुराग ठाकुर के साथ बैठक के बाद पहलवानों ने अपना धरना खत्म कर दिया था।
What's Your Reaction?