Bageshwar Dham Case : इसलिए हम  धीरेंद्र शास्त्री पर कोई केस नहीं दर्ज करेंगे, नागपुर पुलिस से मिली बागेश्वरधाम बाबा को क्लीन चिट..!

<p><em>Bageshwar Dham Case :&nbsp;विवादों के बीच महाराष्ट्र की नागपुर पुलिस (Nagpur police) ने बागेश्वर धाम बाबा को क्लीन चिट दे दी है। गौरतलब है कि 5 से 11 जनवरी के बीच नागपुर में राम कथा का आयोजन किया, इस &nbsp;दौरान उन पर अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के उपाध्यक्ष श्याम मानव ने अंधविश्वास फैलाने की शिकायत दर्ज करवाई थो। लेकिन,अब जांच के बाद नागपुर पुलिस से बाबा को क्लीन चिट मिल गयी है।&nbsp;</em></p> <p>&nbsp;</p> <p>&nbsp;</p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Bageshwar Dham Case : इसलिए हम  धीरेंद्र शास्त्री पर कोई केस नहीं दर्ज करेंगे, नागपुर पुलिस से मिली बागेश्वरधाम बाबा को क्लीन चिट..!
25-01-2023 - 04:56 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

नागपुर पुलिस ने क्या कहा 
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर लगे आरोपों पर नागपुर पुलिस के कमिश्नर अमितेश कुमार ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 'बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का 5 से 11 जनवरी के बीच जो कार्यक्रम हुआ था, उसके वीडियोज की बारीक तरीके से जांच वहिनी पुलिस द्वारा की गई। बाबा के ऊपर जो आरोप श्याम मानव की ओर से लगाए गए थे, वे पूरी तरह से निराधार हैं। इसमें बेसिकली किसी प्रकार का अंधश्रद्धा या अंधश्रद्धा निर्मूलन कानून 2013 या ड्रग्स ऐंड कॉस्मेटिक्स ऐक्ट के तहत गुनाह होता नहीं नजर आ रहा है। इसमें हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि उनके द्वारा किसी तरह का अंधविश्वास नहीं फैलाया जा रहा है इसलिए हम धीरेंद्र शास्त्री पर कोई केस नहीं दर्ज करेंगे। इसकी जानकारी हम उनके पास पहुंचा रहे हैं।'

पुलिस ने 'बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री' के लिए क्या कहा , देखें video

बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री का नागपुर में 5 से 11 जनवरी के बीच एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान बाबा पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा था। धीरेंद्र शास्त्री को लेकर अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के उपाध्यक्ष श्याम मानव ने शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं जांच के बाद अब नागपुर पुलिस ने बाबा को क्लीन चिट दे दी है। पुलिस का कहना है कि बाबा के ऊपर जो आरोप श्याम मानव की ओर से लगाए गए थे, वे पूरी तरह से निराधार हैं। हमने जांच में पाया कि बाबा ने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे कि उनके ऊपर अंधविश्वास फैलाने जैसा आरोप साबित हो। पुलिस ने कहा कि इसलिए हम धीरेंद्र शास्त्री पर कोई केस नहीं दर्ज करेंगे।

संबंधित अन्य समाचार पढ़ें -

फिल्म ' पठान ' बनाम ' बागेश्वरधाम के धीरेन्द्र शास्त्री ' क्या सच में है दोनों के बीच कोई कनेक्शन ?

ना मैं संत हूं, ना कोई समस्या दूर करने का दावा करता हूं’...बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।