सुरक्षा में सेंध ! विराट कोहली के पास पहुंचा फिलिस्तीनी समर्थक, पुलिस ने लिया एक्शन, चेहरे पर लगा था मास्क

<p><em><strong>भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें वर्ल्ड कप में खिताबी जंग के दौरान स्टेडियम की सुरक्षा बेहद कड़ी थी। &nbsp;इसके बावजूद एक फिलिस्तीनी सपोर्टर सुरक्षा व्यवस्था को गच्चा देकर मैदान में घुसकर विराट कोहली के पास पहुंच गया।</strong></em></p>

सुरक्षा में सेंध ! विराट कोहली के पास पहुंचा फिलिस्तीनी समर्थक, पुलिस ने लिया एक्शन, चेहरे पर लगा था मास्क
20-11-2023 - 08:23 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इजरायल और फिलिस्तीन संघर्ष को लेकर दुनियाभर में चर्चे हैं। खेल जगत में भी यह युद्ध बड़ा मुद्दा बन गया है। वर्ल्ड कप फाइनल में भी इसकी झलक के देखने को मिली, जब फिलिस्तीनी सपोर्टर सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मैदान में घुस गया। इतना ही नहीं, दौड़ते हुए वह स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास पहुंचा और उनके कंधे में हाथ डाल लिया। इसकी पहचान उसकी टी शर्ट और चेहरे पर लगे मास्क से की जा सकती है। इस घटना को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग सिक्यूरिटी को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। हालांकि, उसे ग्राउंड स्टाफ ने पकड़ा और पुलिस भी एक्शन में दिखी। उसे इसे लेकर अरेस्ट कर लिया गया है।
मोहम्मद रिजवान ने भी किया था सपोर्ट
वर्ल्ड कप के बीच इससे पहले भी इजरायल और फिलिस्तीन का संघर्ष चर्चा में रहा था। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी। जिसके बाद उन्होंने अपना शतक फिलिस्तीनी नागरिकों को समर्पित किया था। रिजवान के ट्विट पर जमकर बवाल हुआ और वे आलोचनाओं का शिकार हो गए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।