पेनल्टी शूटआउट तक खिंचे मैच में मेजबान भारत, न्यूजीलैंड से 5-4 से हार टूर्नामेंट से बाहर हो गया

पेनल्टी शूटआउट तक खिंचे मैच में मेजबान भारत, न्यूजीलैंड से 5-4 से हार टूर्नामेंट से बाहर हो गया
22-01-2023 - 10:30 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

खेल के पहले क्वार्टर में भारत और न्यूजीलैंड के खेमे ने बेहद सधी हुई शुरुआत की थी। दोनों टीमों की तरफ से पहले क्वार्टर में एक भी गोल नहीं किया जा सका था लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारत के लिए ललित उपाध्याय ने बेहतरीन मैदानी गोल दागकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया।इसके बाद सुखजीत ने टीम इंडिया के पांचवें पेनल्टी कॉर्नर को गोल बदलने का काम दिया। इस तरह पहले हाफ तक भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड पर 2-0 की बढ़त बना ली थी। हालांकि तीसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए स्कोर को 2-2 से बराबर कर लिया। हालांकि वरुण कुमार मैदानी गोल कर भारत को 3-2 से आगे कर दिया। चौथे क्वार्टर के खेल में भारतीय टीम के पास मौका था कि वह अपनी बढ़त को और बढ़ाये लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इस बीच न्यूजीलैंड ने लगातार भारतीय रक्षापंक्ति पर दबाव बनाए रखा और फाइनल हूटर बजने से पहले गोल दागकर स्कोर को 3-3 से बराबरी पर ला दिया। इस तरह यह मैच  पेनल्टी शूटआउट के जरिये फैसले की ओर बढ़ गया।

पेनल्टी शूटआउट में भारत की ओर से हरमनप्रीत, राजकुमार पाल गोल किये तो न्यूजीलैंड की ओर से केन रसैल और शॉन फिडले ने भी गोल ठोक डाले। इसके बाद भारत की ओर से अभिषेक गोल चूक गये लेकिन न्यूजीलैंड के निक वुड्स ने गोल कर दिया। भारत की ओर एक बार फिर शमशेर गोल करने से चूक गये लेकिन न्यूजीलैंड के सैन लेन गोल करने से चूक गये। फिर भारत की ओर से सुखजीत ने गोल दाग दिया और न्यूजीलैंड के सैम हिहा गोल करने से चूक गये। लेकिन, अगला गोल हरमनप्रीत सिंह चूक गये तो न्यूजीलैंड की ओर से निक वुड्स भी गोल करने से चूक गये। भारत की ओर से इसके बाद राजकुमार पाल ने गोल ठोका तो सीन फिडले ने भी गोल दाग दिया। इसके बाद भारत की ओर से सुखजीत सिंह और फिर शमशेर सिंह भी गोल दागने से चूक गये। लेकिन, न्यूजीलैंड की ओर से हेडेन फिलिप्स गोल करने से जरूर चूके लेकिन सैन लीन ने गोल करके स्कोर 5-4 कर दिया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।