अडानी मामले पर गृहमंत्री अमित शाह बोले-‘भाजपा के पास इस मामले में छिपाने या डरने के लिए कुछ भी नहीं ?’

<p><em><strong>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अडानी ग्रुप के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शाह ने कहा कि भाजपा के लिए छिपाने या डरने के लिए कुछ भी नहीं है। बता दें कि राहुल गांधी ने संसद में पीएम मोदी पर आरोप लगाए हैं।</strong></em></p>

अडानी मामले पर गृहमंत्री अमित शाह बोले-‘भाजपा के पास इस मामले में छिपाने या डरने के लिए कुछ भी नहीं ?’
14-02-2023 - 03:42 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

अडानी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद विपक्षी दल लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं। खासतौर पर कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस के आरोपों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया है। एक मंत्री के रूप में मेरे लिए इस पर बोलना सही नहीं है लेकिन इसमें भाजपा के लिए छिपाने या इससे डरने के लिए कुछ भी नहीं है। 
अगरतला में समाचार एजेंसी को दिया उनक इंटरव्यू मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में अमित शाह ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया है इसलिए इस पर टिप्पणी करना मेरे लिए उचित नहीं होगा। लेकिन भाजपा के लिए छिपाने या डरने के लिए कुछ भी नहीं है।’ 
राहुल गांधी के आरोपों पर भी दिया जवाब
हाल ही में संसद के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी अडानी मुद्दे पर सरकार पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने इसको लेकर पीएम मोदी पर कई आरोप भी लगाए थे। राहुल के आरोपों पर भी अमित शाह ने जवाब दिया है। शाह ने कहा, ‘यह कांग्रेस नेता या उनकी स्क्रिप्ट राइटर को तय करना है कि वह क्या भाषण देना चाहते हैं।’
क्रोनी कैपिटलिज्म के आरोपों पर भी बोले शाह
अमित शाह ने राहुल गांधी के भाजपा पर लगाए ‘क्रोनी कैपिटलिज्म’ के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘कोई सवाल ही नहीं है। कोई भी आज तक भाजपा के खिलाफ इस तरह के आरोप नहीं लगा सका है। कांग्रेस काल में चाहे सीएजी हो या सीबीआई, उन्होंने भ्रष्टाचार का संज्ञान लेते हुए मामले दर्ज किए थे। उस दौरान 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए थे।’
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।