जयपुर में जवान का क्रेज, स्क्रीन पर लगाने पड़े बाउंसर: ढोल-नगाड़ों पर नाचते-गाते पहुंचे, शाहरुख खान के फैन

<p><em><strong>शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज हो चुकी है और जयपुर में भी इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।</strong></em></p>

जयपुर में जवान का क्रेज, स्क्रीन पर लगाने पड़े बाउंसर: ढोल-नगाड़ों पर नाचते-गाते पहुंचे, शाहरुख खान के फैन
09-09-2023 - 05:12 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

जयपुर में गदर 2 के बाद अब शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का भी जबरदस्त क्रेज दिख रहा है। जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म देखने लोग ढोल-नगाड़े लेकर पहुंचे। फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान डायलॉग्स पर जमकर हूटिंग हुई। गाने के दौरान ऑडियंस स्क्रीन पर चढ़कर नाचने लगी। लोगों को रोकने के लिए स्क्रीन के बास बाउंसर लगाने पड़े। सिनेमा हॉल के बाहर ही केक काटा।

मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल थिएटर्स में पहले दिन सभी शो हाउसफुल रहे। एक्सपर्ट की मानें तो जयपुर में इस बार पहले दिन का कलेक्शन फिल्म इतिहास में सबसे ज्यादा रहा है। पहले दिन के पहले शो को लेकर शाहरुख खान के फैन क्लब्स का उत्साह देखने को मिला। जयपुर के एंटरटेनमेंट पैराडाइज (ईपी) मिराज को के पहले शो को एसआरके यूनिवर्स टीम ने ही बुक करवा लिया। यहां प्रदेशभर से उनके फैन ग्रुप के मेंबर फिल्म देखने पहुंचे।
बारात की तरह दिखा नजारा, पोस्टर के सामने काटा केक
ईपी के मुख्य द्वार से ऑडिटोरियम तक जयपुराइट्स ढोल-नगाड़ों की धुनों पर नाचते-गाते पहुंचे। यहां हर कोई शाहरुख की फिल्मों के गानों को गाते हुए और उन पर नाचते हुए दिखा। यहां 30 फीट से बड़े शाहरुख खान के कटआउट लगे थे। इन पोस्टर के सामने जवान फिल्म पर बने केक को फैंस ने काटा। इस रिलीज को सेलिब्रेट किया। फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल भी मौजूद थे। उन्होंने फैंस के साथ मिलकर केक काटा। उन्होंने कहा- फिल्म इंडस्ट्री में यह फिल्म नए रिकॉर्ड बनाने वाली है। यह फिल्म रिकॉर्ड बिजनेस करने वाली है। जयपुर में भी बिजनेस के लिहाज से हिस्ट्री बनने जा रही है।
लोगों ने मिलाए शाहरुख के स्टेप्स के साथ स्टेप
राज बंसल ने कहा- जिस तरह का माहौल आज ईपी मिराज में देखने को मिला। राजस्थान में इस तरह से कभी नहीं हुआ। डीजे पर दर्शक सिनेमाघर के बाहर नाच रहे थे। मिराज की बिल्डिंग के बराबर कटआउट लगाए गए थे। उन्हें माला पहनाई जा रही है। दर्शक जुलूस निकालते हुए ऑडिटोरियम तक नाचते-गाते आ रहे थे। फिल्म देखते हुए दर्शक डायलॉग पर रिएक्शन दे रहे थे। गाना आते ही स्क्रीन के पास पहुंचकर नाच रहे थे। कुछ तो स्क्रीन पर चढ़कर ही नाचते दिखे। इस तरह का रिएक्शन साउथ में देखने को मिलता था, अब नॉर्थ में भी यह चलन बढ़ गया है।
राजस्थान में पहली बार दिखा ऐसा उत्साह
बंसल ने कहा- फिल्म इंडस्ट्री में फैंस क्लब की शुरुआत रजनीकांत से हुई थी। जो उनके लिए आज तक चली आ रही है। इसके बाद फैंस क्लब साउथ की तरफ ज्यादा एक्टिव रहे। बॉलीवुड में सिर्फ शाहरुख खान हैं, जिनके फैन क्लब सबसे बड़े है और सबसे तेज एक्टिव है। फिल्म में साउथ इंडस्ट्री का खासा टच देखने को मिला। डायरेक्टर से लेकर विलेन, और म्यूजिक भी साउथ के अंदाज में डिजाइन किया गया था। यह फिल्म पहले दिन इतिहास रचती हुई दिख रही है।
स्क्रीन के पास लगा गए बाउंसर्स
राजमंदिर में भी जवान फिल्म को लेकर खासा क्रेज देखने को मिला। लोग नाचते-नाचते स्क्रीन के पास पहुंच गए। यहां दर्शकों को स्क्रीन के पास जाने से रोकने के लिए प्रशासन की ओर से बाउंसर्स लगाने पड़े। वे दर्शकों को स्क्रीन से दूर रहकर नाचने की अपील करते हुए दिखे। अंकुर खंडेलवाल ने बताया- ऑडियंस पूरे उत्साह के साथ फिल्म देखने आई थी। ऐसी फिल्म सिंगल स्क्रीन और खास बना देती है। लोगों को फिल्म पसंद आ रही है और एडवांस बुकिंग को लेकर क्रेज बना हुआ है। आगे छुट्टियां आने वाली है, ऐसे में यह फिल्म आगे भी गति बनाए रखेगी।
जयपुर फैन क्लब ने फेस्टिवल की तरह किया सेलिब्रेट
एसआरके यूनिवर्स फैन क्लब के जयपुर चैप्टर के प्रियांशु शर्मा ने बताया- इस बार जवान को हमने अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया। हम फैंस एक साथ मिलकर ऑडिटोरियम में नाचते हुए पहुंचे। पोस्टर के सामने केक काटा और पहले शो से पहले खूब एन्जॉय किया। हम शाहरुख खान की हर फिल्म को अलग अंदाज में सेलिब्रेट करते है। इस बार यूनिक तरीके से सेलिब्रेट किया। फैंस एक ही नारा लगा रहे थे, दाल-बाटी चूरमा, शाहरुख भाई सूरमा। ईपी मिराज की स्क्रीन तक पहुंचकर दर्शकों ने खूब डांस किया। ऐसा पहले साउथ में ही होता था, नॉर्थ में हमारी टीम एक्टिव है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।