कान्स 2025: ऐश्वर्या राय बच्चन हाथ से बुनी बनारसी साड़ी पहनकर और ‘सिंदूर’ लगाकर दिखीं बेहद ख़ूबसूरत..!

78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने परंपरागत भारतीय अंदाज़ से सबका ध्यान खींचती नज़र आईं। साल 2025 के रेड कार्पेट पर उन्होंने हाथ से बुनी आइवरी (हाथीदांत रंग की) बनारसी साड़ी में शिरकत की, जिसे मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिज़ाइन किया है

कान्स 2025: ऐश्वर्या राय बच्चन हाथ से बुनी बनारसी साड़ी पहनकर और ‘सिंदूर’ लगाकर दिखीं बेहद ख़ूबसूरत..!
22-05-2025 - 08:30 AM
22-05-2025 - 08:36 AM

पेरिस। 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने परंपरागत भारतीय अंदाज़ से सबका ध्यान खींचती नज़र आईं। साल 2025 के रेड कार्पेट पर उन्होंने हाथ से बुनी आइवरी (हाथीदांत रंग की) बनारसी साड़ी में शिरकत की, जिसे मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिज़ाइन किया है। उनकी यह साड़ी बारीक फूलों की कढ़ाई से सजी थी, जो बेहद सादगी भरे अंदाज़ में शालीनता और गरिमा का प्रतीक बन गई।

इस बार की उनकी सबसे खास बात थी उनके बालों की मांग में सजा सिंदूर, जो भारतीय विवाहित स्त्रियों की पारंपरिक पहचान है। इस सांस्कृतिक प्रतीक ने उनके पूरे लुक को एक गहरी भारतीय आत्मा दे दी, जिसने लोगों को न सिर्फ आकर्षित किया बल्कि संवाद भी उत्पन्न किया। ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने विशेष लुक से दुनिया को सिंदूर की महत्ता को भी दर्शाया। उल्लेखनीय है कि पहलगाम में 22 अप्रेल को धर्म पूछकर 26 मासूमों की हत्या की गयी थी। इसके प्रतिकार में भारत ने पाकिस्तान के विरुद्ध हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर लांच किया है। भारत सरकार की ओर से कहा गया है कि फिलहाल युद्धविराम है लेकिन ऑपरेशन सिंदूर पूरा नहीं हुआ है। ऐश्वर्या राय बच्चन अरने लुक से शायद दुनिया को यही समझाने का प्रयत्न कर रही थीं।

पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेहद हल्के गहने, सजीव लेकिन सादे मेकअप और कोमल लहराते बालों के साथ अपने इस लुक को पूरी तरह संतुलित रखा। उनकी शालीनता, आत्मविश्वास और संस्कृति के प्रति सम्मान की सभी ने सराहना की — चाहें वो फैशन समीक्षक हों या उनके प्रशंसक।

Diet Sabya के मुताबिक, ऐश्वर्या की यह साड़ी एक हस्तनिर्मित बनारसी रचना है जो भारतीय शिल्प और परंपरा को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मंच पर सम्मानित करती है।

View this post on Instagram

A post shared by DietSabya® (@dietsabya)

पिछले वर्षों में ऐश्वर्या ने कान्स में कई बार बोल्ड गाउन और आधुनिक फैशन प्रयोग किए हैं, लेकिन इस साल की सादगी और संस्कृतिक गहराई से भरे लुक ने उन्हें एक बार फिर से खास बना दिया।

ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले 20 वर्षों से भी अधिक समय से कान्स का हिस्सा रही हैं — कभी अभिनेत्री के रूप में, कभी ब्रांड एम्बेसडर तो कभी जूरी सदस्य के रूप में। हर बार उन्होंने भारतीय सिनेमा, परंपरा और स्त्री गरिमा को गर्व से पेश किया है।

View this post on Instagram

A post shared by DietSabya® (@dietsabya)

2025 के इस लुक के साथ उन्होंने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ फैशन की प्रतीक नहीं हैं, बल्कि भारतीय नारीत्व, परंपरा और आत्मबल की जीवंत प्रतिमा हैं। उनका यह अवतार सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि भारतीय संस्कृति की वैश्विक प्रस्तुति थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।