शिवपाल यादव ने दिया वरुण गाँधी को सपा में आने का आमंत्रण, बोले भाजपा को हराने के लिए किसी से भी मिला सकते हैं हाथ

<p><em>वरुण गाँधी के कांग्रेस में आने के रस्ते तो राहुल गाँधी ने लगभग बंद ही कर दिए हैं, इसके बाद उन्हें गले लगाने की आतुरता समाजवादी पार्टी के शिवपाल यादव की तरफ से दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा की भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए वे किसी से भी हाथ मिला सकते हैं, वरुण गांधी का भी स्वागत है।</em></p>

शिवपाल यादव ने दिया वरुण गाँधी को सपा में आने का आमंत्रण, बोले भाजपा को हराने के लिए किसी से भी मिला सकते हैं हाथ
19-01-2023 - 02:04 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

यूपी के पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी पिछले कुछ समय से अपनी सरकार के खिलाफ रुख अपनाए हुए हैं। इसके चलते उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें लग रही थीं  लेकिन राहुल गांधी ने इसको लेकर कहा कि मैं वरुण गांधी को गले लगा सकता हूं लेकिन उनकी विचारधारा को स्वीकार नहीं कर सकता। इस बीच ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वरुण गांधी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 

शिवपाल बोले, सपा राम और कृष्ण के आदर्शो पर चलती है 
राहुल गाँधी द्वारा वरुण गाँधी को राजनैतिक असमान विचारधारा की बात के बाद कांग्रेस में जाने की अफवाहों पर तो विराम लग गया है। अब वरुण गांधी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलों को लेकर जब सपा के सीनियर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भ्रष्ट भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने वाले सभी लोगों का स्वागत है। सपा नेता ने यूपी के बलिया में मीडिया से बात करते हुए ये बात कही। इस दौरान शिवपाल ने कहा कि यूपी में केवल सपा ही बीजेपी को हरा सकती है। उन्होंने कहा कि सपा भगवान राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलती है। शिवपाल ने इस दौरान भाजपा पर मुसलमानों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया|

कहा, सपा अकेले भाजपा को हराने में सक्षम 
आगामी चुनाव में गठबंधन को लेकर जब शिवपाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सपा अकेले ही यूपी में बीजेपी को हराने में सक्षम है। सभी समाजवादियों को एकजुट होना चाहिए। मेरा लक्ष्य 2024 में केंद्र में  बीजेपी को सत्ता से हटाना है और 2027 में अखिलेश को यूपी का अगला मुख्यमंत्री बनाना है।  वहीं अपर्णा यादव को लेकर कहा कि अपर्णा हमारी बहू हैं, जिन्होंने हाल ही में बीजेपी ज्वाइन की है। शिवपाल यादव ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ हर हालात में रहती हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कांग्रेस नेता राहुल गांधी की श्रीनगर में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे, उन्होंने कहा कि हमारी शुभकामनाएं राहुल गांधी के साथ हैं. लेकिन पार्टी को इस पर निर्णय लेना है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।