Mauni Amavasya : मौनी अमावस्या पर संगम में होगा शाही स्नान, पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कैसे करेगा हाई टेक निगरानी

<p><em>Mauni Amavasya :&nbsp;मौनी अमावस्या का पर्व 21 जनवरी दिन शनिवार को मनाया जाएगा। मौनी अमावस्या को माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन प्रयागराज में शाही स्नान भी किया जाएगा।श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत नवीन प्रयोग किया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस कर्मियों की वर्दी पर किये बॉडी वार्न कैमरे लगाए जायेंगे जो &nbsp;ICCC कन्ट्रोल रूम से सीधे जुड़े रहेंगे।&nbsp;</em></p>

Mauni Amavasya : मौनी अमावस्या पर संगम में होगा शाही स्नान, पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कैसे करेगा हाई टेक निगरानी
19-01-2023 - 02:38 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पुलिसकर्मियों को दी गयी ट्रेनिंग 
प्रमुख स्नान पर्व Mauni Amavasya पर देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में संगम स्नान करने श्रद्धालु प्रयागराज आते हैं।  श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत नवीन प्रयोग किया गया है आज पुलिस आयुक्त प्रयागराज रमित शर्मा द्वारा माघ मेला 2023 के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या ( 21 जनवरी) के सुरक्षित व सकुशल आयोजन के लिए नवीन प्रयोग करते हुये बॉडी वार्न कैमरे के साथ ड्यूटी में लगाये गये पुलिस कर्मियों के साथ बैठक आयोजित कर बॉडी वार्न कैमरों की उपयोगिता, उक्त ड्यूटी के महत्त्व से अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
सजीव प्रसारण से रखेंगे हरतरफ नज़र 
पुलिस कर्मियों द्वारा वर्दी पर धारण किये जाने वाले बॉडी वार्न कैमरे ICCC कन्ट्रोल रूम से सीधे जुड़े रहेंगे। कन्ट्रोल रूम में बैठे कर्मी इन कैमरों के माध्यम से प्राप्त होने वाले विजुअल्स के द्वारा इन क्षेत्रों का सजीव प्रसारण देखते हुए सतत निगरानी कर तथा इसी के अनुरूप पुलिस द्वारा अधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, सघन यातायात वाले स्थानों आदि पर आवश्यकतानुसार पुलिस प्रबन्ध किये जा सकेंगे।
24 घंटे  रहेगी पुलिस की निगरानी 
मेला क्षेत्र, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड सहित कुल 36 स्थानों पर बॉडी वार्न कैमरों से लैस 72 पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगायी गयी | है जो दिनांक २०जनवरी से २२ जनवरी तक 24 घण्टे (प्रतिदिन 02 शिफ्टों में) कार्यरत रहेंगे। इन कैमरों के माध्यम से पुलिस द्वारा मेला क्षेत्र व अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थान में असामाजिक तत्वों संदिग्धों की उपस्थिति व गतिविधियों पर नज़र रखी जा सकेगी मेला क्षेत्र सैकड़ों CCTV कैमरों के द्वारा आच्छादित है, फिर भी कुछ स्थान जो CCTV कैमरे से मात्र एक एंगल से कवर हो रहे 4 हैं उन्हें और अधिक साफ इन बॉडी वार्न कैमरा से देखा जा सकता है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।