Tillu Tajpuriya Murder : तिहाड़ जेल से दिल दहलाता वीडियो: पुलिसवालों के सामने टिल्लू की बॉडी को चाकू से गोदते रहे गैंगस्टर
<p><strong>Tillu Tajpuriya Murder Case : <em>वीडियो में आरोपी टिल्लू ताजपुरिया की बॉडी पर हमला करते दिख रहे हैं, वे उस पर वार कर रहे हैं, उसे पैरों से कुचल रहे हैं और सामने खड़े पुलिसकर्मी यह सब चुपचाप देख रहे हैं।</em></strong></p>
दिल्ली के तिहाड़ जेल के बैरक नंबर 8-9 में मंगलवार को सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की नृशंस हत्या कर दी गई। इस वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज गुरुवार को सामने आया था। एक और सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है जो कि हत्या के बाद का है। इस वीडियो में एक बार फिर पुलिस के सामने आरोपी टिल्लू ताजपुरिया के शव पर हमला करते दिख रहे हैं। वे उस पर वार कर रहे हैं, उसे पैरों से कुचल रहे हैं और सामने पुलिसकर्मी तमाशबीन बने हुए देख रहे हैं। इस मामले में एक असिस्टेंड सुप्रिंटेंटेंड समेत जेल के कुल 7 सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
टिल्लू ताजपुरिया हत्या मामले में तिहाड़ जेल के डीजी ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने तीन असिस्टेंट सुप्रिंटेंडेंट, चार वार्डन को सस्पेंड कर दिया है। कुल सात अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड किए गए हैं। इसके अलावा तीन वार्डन पर डिपार्टमेंटल इनक्वायरी शुरू की गई है। डीजी ने तमिलनाडु स्पेशल पुलिस फोर्स के कमांडेंट से उसके नौ जवानों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है।
जेल सुरक्षा पर गंभीर सवाल
तिहाड़ जेल नंबर 8- 9 में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का एक नया सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार को सामने आया है। यह सीसीटीवी फुटेज तिहाड़ जेल प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। पहले आए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कोई भी सुरक्षाकर्मी टिल्लू को बचाने के लिए नहीं आया। दूसरा सीसीटीवी फुटेज 6 बजकर 15 मिनट का है। इसमें टिल्लू की बॉडी को सुरक्षाकर्मी एक चादर में रखकर घसीटकर ला रहे हैं।
बाॅडी पर दुबारा किए ताबड़तोड़ वार
इसी बीच सुरक्षाकर्मियों के सामने हमलवार फिर आते हैं। वे फिर टिल्लू की बॉडी पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करते हैं। तिहाड़ जेल के सुरक्षाकर्मी इस दौरान तमाशबीन बने रहते हैं। तिहाड़ जेल की सुरक्षा तमिलनाडु स्पेशल पुलिस फोर्स करती है। यह उसी के जवान हैं।
जितेंदर गोगी की हत्या का बदला
टिल्लू ताजपुरिया का नाम 2021 में दिल्ली की एक अदालत में गैंगस्टर जितेंदर गोगी की हत्या में सामने आया था। उसकी हत्या को गोगी के मर्डर के बदले के रूप में देखा जा रहा है। ताजपुरिया गिरोह के दो लोगों ने वकीलों के वेश में सितंबर 2021 में उत्तरी दिल्ली की रोहिणी अदालत के अंदर गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इस पूरे मर्डर की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। हमले के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कुल छह लोगों ने ताजपुरिया के सिर, पीठ, कंधे और गर्दन पर कई वार किए। हमले के दौरान ताजपुरिया ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे दबोच लिया और सेल से बाहर खींच ले गए।
What's Your Reaction?