12 करोड़ का सोना और 11 लाख नकद लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद

<p><em><strong>पुलिस की टीम दोनों आरोपियों से वारदात में शामिल अन्य आरोपियों तथा लूटे गए सोने के जेवरात तथा नकद रुपयों की बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है।</strong></em></p>

12 करोड़ का सोना और 11 लाख नकद लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद
22-10-2022 - 12:30 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

उदयपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में सुंदरवास स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में 29 अगस्त को पांच हथियारबंद बदमाशों द्वारा 12 करोड़ का सोना और 11 लाख नकद लूटने के मामले में पुलिस ने बिहार निवासी दो आरोपी प्रिंस कुमार तथा फंटूश कुमार को चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। घटना के बाद बिहार भाग गए थे, दोनों आरोपी राजस्थान में किसी अन्य वारदात के लिए रैकी करनी आए थे। पुलिस की टीम दोनों आरोपियों से वारदात में शामिल अन्य आरोपियों तथा लूटे गए सोने के जेवरात तथा नकद रुपयों की बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है।
आईजी उदयपुर प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि डकैती की वारदात का खुलासा करने के लिए सुरागरसी में माहिर चुनिंदा 64 पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम गठित की गई। एसपी विकास शर्मा के सुपरविजन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रशील ठाकुर व सीओ शिप्रा राजावत के नेतृत्व में गठित इस विशेष टीम में एसएचओ दर्शन सिंह, रविंद्र चारण, संजय शर्मा व दिलीप सिंह शामिल है।
गांवों के रास्ते से भागे थे
अनुसंधान में आरोपियों द्वारा ग्रामीण रास्तों का प्रयोग कर नीमच, उज्जैन होते हुए दिल्ली पहुंचना और वहां से ट्रेन से पटना पहुंचना पता चला। एसएचओ दर्शन सिंह, रविंद्र चारण, संजय कुमार समेत टीम ने बिहार कैंप कर स्थानीय पुलिस एवं मुखबिरों के सहयोग से आरोपी प्रिंस कुमार व फंटूश कुमार के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसमें उनके राजस्थान आने का पता चलने पर गुरुवार को टीम ने निंबाहेड़ा से दोनों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।