श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला की जमानत याचिका पर आज हो सकती है सुनवाई, शुक्रवार को दायर की थी याचिका

<p><em><strong>दिल्ली की साकेत कोर्ट&nbsp;श्रद्धा हत्याकांड के मुख्य आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की जमानत याचिका पर आज, शनिवार 17 दिसंबर को सुनवाई कर सकता है।</strong></em></p>

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला की जमानत याचिका पर आज हो सकती है सुनवाई, शुक्रवार को दायर की थी याचिका
17-12-2022 - 09:34 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

आफसाब ने शुक्रवार को दिल्ली की साकेत कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी। फिलहाल आफताब दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। अदालत ने 9 दिसंबर को पूनावाला की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी थी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा है कि श्रद्धा हत्याकांड मामले में आफताब अमीन पूनावाला से पूछताछ की जानी है और फिलहाल इस मामले की जांच अभी जारी है। दिल्ली पुलिस ने यह कहते हुए उसकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया था। पूनावाला पर अपने लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या करने और फिर उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काटने का आरोप है।

बता दें कि दिल्ली के निकट महरौली के जंगल में बरामद शरीर के अंगों से निकाले गए डीएनए को उसके पिता के डीएनए सैंपल्स से मिलाया गया और उसके बाद ही हत्या की क्रूरता की आधिकारिक पुष्टि हुई। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा था कि पुलिस को सीएफएसएल से डीएनए टेस्ट रिपोर्ट और रोहिणी के एफएसएल से पॉलीग्राफ टेस्ट रिपोर्ट मिली है। मामले में पूनावाला का पोस्ट-नार्को टेस्ट 2 दिसंबर को संपन्न हुआ था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।