दिल्ली में बिश्नोई गैंग के वकील की गाड़ी पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

दिल्ली में मंगलवार सुबह Lawrence Bishnoi गैंग की कानूनी टीम से जुड़े एक वकील की कार पर फायरिंग किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। वकील जिस कार में सवार थे, उसमें उनके अलावा चार अन्य लोग भी मौजूद थे। यह वारदात राजधानी के Kashmere Gate अंतरराज्यीय बस अड्डे के पास..

दिल्ली में बिश्नोई गैंग के वकील की गाड़ी पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां
25-02-2026 - 11:04 AM

नयी दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार सुबह Lawrence Bishnoi गैंग की कानूनी टीम से जुड़े एक वकील की कार पर फायरिंग किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। वकील जिस कार में सवार थे, उसमें उनके अलावा चार अन्य लोग भी मौजूद थे। यह वारदात राजधानी के Kashmere Gate अंतरराज्यीय बस अड्डे के पास हुई।

सूत्रों के अनुसार, हमलावरों का मुख्य निशाना वही वकील थे, हालांकि गोली किसी अन्य व्यक्ति के कंधे में लगी। घायल व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग

Delhi Police के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे Marghat Hanuman Temple के पास एक कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें बिश्नोई गैंग की कानूनी टीम का एक वकील भी शामिल था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन लोग मौके पर पहुंचे और कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

पीड़ितों का आरोप है कि हमलावर जान से मारने की नीयत से आए थे और उन्होंने सीधे कार को निशाना बनाया।

जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। टीम हर एंगल से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

किसी खास गैंग पर शक नहीं: पुलिस

जब पुलिस से पूछा गया कि क्या किसी खास गैंग पर संदेह है, तो दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी Raja Banthia ने कहा, “हम इस मामले को सभी पहलुओं से देख रहे हैं।”

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।