आईपीएल 2023 : शुभमन ने तोड़ा सहवाग का महारिकॉर्ड, बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

<p><strong>Shubman Gill :&nbsp;</strong><em><strong>टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालीफायर-2 मैच में गिल ने 60 गेंदों पर 129 रन ठोक दिए। 7 चैके और 10 छक्के वाली अपनी विस्फोटक पारी में शुभमन गिल ने कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर डाले।</strong></em></p>

आईपीएल 2023 : शुभमन ने तोड़ा सहवाग का महारिकॉर्ड, बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
28-05-2023 - 09:12 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के लिए अपने आईपीएल करियर की बेस्ट पारी खेली। शुभमन गिल ने शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए क्वालीफायर-2 मैच में अपने बल्ले से तूफान मचाते हुए 60 गेंदों पर 129 रन ठोक दिए। अपनी पारी में शुभमन गिल ने 7 चैके और 10 छक्के ठोके। शुभमन गिल ने अपनी इस विस्फोटक पारी में कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर डाले। शुभमन गिल ने आईपीएल के इतिहास में वीरेंद्र सहवाग के एक महारिकॉर्ड को तोड़ दिया है। शुभमन गिल ऐसा करने वाले अब भारत के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
इस सीजन में किए 3 शतक पूरे
शुभमन गिल ने शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए क्वालीफायर-2 मैच में इस शतक के साथ ही आईपीएल 2023 में अपने कुल 3 शतक पूरे कर लिए हैं। शुभमन गिल ने इस सीजन में सबसे ज्यादा 851 रन बना लिए हैं और ऑरेंज कैप पर भी उनका कब्जा है। शुभमन गिल ने आईपीएल के इतिहास में वीरेंद्र सहवाग के एक महारिकॉर्ड को तोड़ दिया है। शुभमन गिल आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 
ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज 
बता दें कि भारत के पूर्व ओपनर वीरेंदर सहवाग ने आईपीएल 2014 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ क्वालीफायर-दो के मैच में प्लेऑफ स्टेज की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेली थी। वीरेंदर सहवाग ने आईपीएल 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ क्वालीफायर-दो के मैच में 122 रनों की व्यक्तिगत पारी खेली थी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुक्रवार को शुभमन गिल ने वीरेंद्र सहवाग के उसी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 129 रनों की पारी खेली। शुभमन गिल आईपीएल प्लेऑफ में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र (23 साल और 260 दिन) के बल्लेबाज हैं। 
शतकवीरों की लिस्ट में तीसरे
क्वालीफायर-दो में शतक लगाकर शुभमन गिल आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। विराट कोहली और जोस बटलर एक सीजन में 4-4 शतक लगाकर लिस्ट में टॉप पर हैं। शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 के 16 मैचों में 156.43 की स्ट्राइक रेट से 851 रन कूटे हैं, जिसमें 78 चैके और 33 छक्के शामिल रहे हैं। शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 में 3 शतक और 4 अर्धशतक जड़े हैं। शुभमन गिल का आईपीएल 2023 में बेस्ट स्कोर 129 रन रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।