Bageshwar Dham : श्याम मानव ने पुलिस द्वारा बागेश्वर बाबा धीरेन्द्र शास्त्री  दी गयी क्लीन चिट को मानने से किया इनकार ,पढ़े मामले की अन्य अपडेट्स  

<p>Bageshwar Dham : अंधश्रद्धा और जादू-टोना के आरोप में घिरे बागेश्वर धाम के dhirendra shashtri को बड़ी राहत देते हुए नागपुर पुलिस ने उन्हें क्लीनचिट दे दी है। पुलिस ने कहा कि, नागपुर में हुई सभा में उन्हें ऐसा कुछ नहीं मिला जो&nbsp;अंधश्रद्धा कानून का उल्लंघन करें। पुलिस की इस क्लीनचिट पर शिकायतकर्ता श्याम मानव ने मानने से इनकार कर दिया है। वही दूसरी तरफ खुद श्याम मानव पर भी एक व्यक्ति ने मानहानि का मुकदमा ठोक दिया है।&nbsp;</p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Bageshwar Dham : श्याम मानव ने पुलिस द्वारा बागेश्वर बाबा धीरेन्द्र शास्त्री  दी गयी क्लीन चिट को मानने से किया इनकार ,पढ़े मामले की अन्य अपडेट्स  
26-01-2023 - 06:40 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

स्वयं को  अंधश्रद्धा निर्मूलन समितिके फाउंडर कहने वाले श्याम मानव के नाम से आज सब परिचित हैं। Bageshwar Dham सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर चमत्कार के नाम पर इन्होने अंधविश्वास को बढ़ावा देने के आरोप लगाया था और पुलिस में शिकायत दर्ज की थीष हालांकि नागपुर पुलिस ने सारी जांच पड़ताल के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को क्लीन चिट दे दी। पूरे देश की नजरें इस विवाद पर टिकी हैं।

इस क्लीनचिट पर शिकायतकर्ता श्याम मानव ने कहा, " यह कानून का नहीं राजनीतिक निष्कर्ष है। पहली बात की यह क्लीन चिट नहीं है। पुलिस के अनुसार उन्हें वीडियो में कुछ नहीं मिला है लेकिन जो कानून है उसके अनुसार नागपुर में जो दरबार लगा उन पर यह कानून लागू होता है। इसी के साथ इस दौरान जो भी बातें कही गई उन पर भी सीधे लागू होती है।" उन्होंने आगे कहा कि, “अंधश्रद्धा और जादू-टोना के मुताबिक महाराष्ट्र के अंदर अगर कोई भी इसे टीवी पर भी दिखाता हैं तो वह भी कानून का उल्लंघन है।”

मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री से चर्चा के बाद लेंगे निर्णय 
पुलिस की क्लीन चिट के विरोध में अदालत में याचिका लगाने के सवाल पर श्याम मानव ने कहा, "अभी पहले हम इसको लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित पुलिस विभाग के बड़े अधिकारीयों से बात करेंगे और इस पर चर्चा करेंगे। इसके बाद तय करेंगे की इसपर अदालत जाना है या नहीं।

..इसलिए हम धीरेंद्र शास्त्री पर कोई केस नहीं दर्ज करेंगे, नागपुर पुलिस से मिली बागेश्वरधाम बाबा को क्लीन चिट..!

श्याम मानव खुद भी फंसे मुक़दमे में 
वही दूसरी तरफ बागेश्वरधाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ बयानबाज़ी करने वाले श्याम मानव के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है।  महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाले श्याम मानव के खिलाफ जबलपुर जिला अदालत में आपराधिक मानहानि का परिवाद दायर किया गया है।  जबलपुर निवासी कृषि विभाग से सेवानिवृत्त भीष्मदेव शर्मा की ओर से दायर किए गए परिवाद में दलील दी गई है कि सस्ती और जल्द लोकप्रियता हासिल करने के लिए श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री पर अनाप-शनाप आरोप लगाए हैं।

श्याम मानव को मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, पिस्तौल  जब्त

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष श्याम मानव (Shyam Manav) को मारने के लिए महाराष्ट्र आए एक व्यक्ति को रेलवे पुलिस (Railway Police) ने पुणे (Pune) से गिरफ्तार किया है। पुलिस को व्यक्ति के पास से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है। 

 बता दें कि पिछले दो दिन पहले किसी अज्ञात ने श्याम मानव को मारने की धमकी दी थी। अज्ञात ने मानव के बेटे को व्हस्टअप मैसेज के जरिये यह धमकी दी थी। जिसमें उसने लिखा था कि, अगर वह इस विषय पर बोलना बंद नहीं करते है तो उनका भी दाभोलकर जैसा हश्र कर दिया जायेगा।" धमकी भरे मैसेज आने के बाद इसकी शिकायत पुलिस में कराइ गई, इसके बाद मानव की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।