सियाचिन ग्लेशियर में हादसा: हथियारों के बंकर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आर्मी अफसर शहीद

<p><em><strong>सियाचिन ग्लेशियर में बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे भारतीय सेना के कई टेंट में आग लग गई। इस हादसे में रेजिमेंटल मेडिकल ऑफिसर कैप्टन अंशुमान सिंह शहीद हो गए। जबकि तीन जवान झुलस गए, उन्हें एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया। तीनों जवान सेकेंड डिग्री तक बर्न हुए हैं। उनकी हालत स्थिर है।</strong></em></p>

सियाचिन ग्लेशियर में हादसा: हथियारों के बंकर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आर्मी अफसर शहीद
20-07-2023 - 08:01 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

सियाचिन ग्लेशियर में बने भारतीय सेना के कैंप में आग लगने से एक अपफसर शहीद हो गए, जबकि तीन जवान झुलस गए। सेना के अधिकारियों ने बताया कि हादसा सालटोरो रीजन में हुआ। गोला-बारूद बंकर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी, जिसने आस-पास के कई टेंट को चपेट में ले लिया। अभी घायल जवानों की पहचान नहीं जाहिर की गई है।
साल 2011 में भी ऐसा ही हादसा हुआ था
इससे पहले साल 2011 में भी सियाचिन इलाके में अशोक पोस्ट पर सेना के बंकर में आग लगने से मेजर जी एस चीमा और लेफ्टिनेंट अर्चित वर्दिया शहीद हो गए थे। हादसे में 4 जवान घायल हुए थे। ये चारों जवान हादसे के दौरान आग में फंसे अधिकारियों को बचाने के लिए आग में कूद गए थे। हालांकि वे अधिकारियों को बचा नहीं सके। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद कुछ ही दिनों में उन्हें छुट्टी मिल गई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।