आईफोन के साथ चार्जर नहीं दिया, एप्पल पर इस देश ने ठोका 164 करोड़ का जुर्माना

<p><em><strong>आजकल बहुत सारी कंपनियां अपने स्मार्टफोन के साथ चार्जर नहीं देती हैं। इस नयै&nbsp;ट्रेंड की शुरुआत एप्पल ने की थी। अब एक देश ने एप्पल के ऊपर पूरे 164 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाकर सारी कसर निकाल दी है।</strong></em></p>

आईफोन के साथ चार्जर नहीं दिया, एप्पल पर इस देश ने ठोका 164 करोड़ का जुर्माना
16-10-2022 - 10:57 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बिना चार्जर के साथ स्मार्टफोन बेचना अब एक ट्रेंड बना गया है। इस सिलसिले की शुरुआत करने वाले एप्पल को बिना चार्जर के स्मार्टफोन बेचना महंगा पड़ गया है। ब्राजील की सरकार ने इसी वजह से एप्पल पर 20 मिलियन डॉलर यानी लगभग 164 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
ब्राजील कोर्ट के एक जज ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि एप्पल ने अपने आईफोन के साथ चार्जर ना देकर ग्राहकों को मजबूर किया है कि वो उसी फोन को यूज करने के लिए एक अन्य प्रोडक्ट को खरीदें।
अन्य कंपनियों ने अपनाया ट्रेंड
एप्पल की देखादेखी अब सैमसंग, गूगल और शाओमी ने भी अपने कई स्मार्टफोन को बिना चार्जर के साथ लॉन्च करने शुरू कर दिया है। इसका असर उपभोक्ताओं पर पड़ता है, जिन्हें मजबूरन इन्हीं कंपनियों का एक और प्रोडक्ट खरीदना पड़ता है।

पहले भी दिए बड़े झटके 
- ब्राजील ने एप्पल पर पिछले महीने भी 2.5 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया था।
- आईफोन 14 प्रो के लॉन्च से पहले ही ब्राजील ने बिना चार्जर वाले आईफोन की बिक्री को पूरे देश में बंद कर दिया। 
- एक बार ब्राजील की सरकार ने चार्जर न देने पर 18 करोड़ रुपये का जुर्माना दिया था।
- ब्राजील के न्याय मंत्रालय ने एप्पल पर पिछले महीने इन्हीं कारणों से 2.5 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना लगाया। 
- फ्रांस ने भी आईफोन के साथ चार्जर न देने की वजह से एप्पल पर जुर्माना लगाया था। 

2024 तक यूनिवर्सल चार्जर
एप्पल को पिछले हफ्ते एक और झटका देते हुए यूरोपियन यूनियन ने कहा था कि 2024 के अंत तक सभी डिवाइस के साथ एक ही चार्जर दिया जाएगा जो कि टाइप-सी पोर्ट वाला होगा। अगर ऐसा आईफोन के साथ भी हुआ तो एप्पल को अपने सभी प्रोडक्ट के डिजाइन में बदलाव करने होंगे और इसकी वजह से उसका काफी नुकसान भी हो सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।