Sid-Kiara Wedding : बेहद खास और खूबसूरत है सिद्धार्थ-कियारा की वेडिंग रिंग, फोटोज में कपल ने की फ्लॉन्ट

<p>Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding :</p> <p>कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की तस्वीरें चारों ओर छाई हुई हैं। बॉलीवुड की इन तस्वीरों ने लोग बेहद प्यार बरसा रहे हैं । अपनी एक तस्वीर में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी की अंगूठी फ्लॉन्ट करते नजर आए, जो कि बेहद खूबसूरत लगी।</p> <p>&nbsp;</p>

Sid-Kiara Wedding : बेहद खास और खूबसूरत है सिद्धार्थ-कियारा की वेडिंग रिंग, फोटोज में कपल ने की फ्लॉन्ट
08-02-2023 - 01:28 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी बीते दिन सात फेरों के बंधन में बंध गये। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसने लोगों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। कियारा आडवाणी  और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की तस्वीरें आते ही फैंस ने उन पर ढेर सारा प्यार बरसाया, साथ ही खूब सारी बधाइयां भी दीं। बता दें कि रात से ही सिद्धार्थ कियारा की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खास बात तो यह है कि इन तस्वीरों के जरिए कपल ने अपनी शादी की अंगूठियां भी फ्लॉन्ट कीं।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी एक फोटो में एक-दूसरे के सामने हाथ जोड़े नजर आए। फोटो में दोनों एक-दूजे की आंखों में देख रहे थे और उनका यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आया। इस तस्वीर में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की अंगूठियां भी देखने को मिलीं। जहां एक तरफ एक्ट्रेस अपने बाएं हाथ में बड़ी सी हीरे की अंगूठी पहनी नजर आईं। तो वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा दाएं हाथ में सिंपल सा गोल्ड बैंड पहने नजर आए। एक्टर की यह सिंपल और एलीगेंट रिंग भी उनके स्टाइल को काफी मैच कर रही थी। 

बता दें कि बॉलीवुड कि बिग फैट वेडिंग में से एक ये शादी कई दिनों से सुर्शियां बटोर रही है और सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।