जयराम रमेश का दावा, लोकसभा से हटाया गया राहुल गांधी के भाषण का कुछ हिस्सा

<p><em>हिंडनबर्ग रिपोर्ट और अडानी समूह के आईपीओ विवाद को लेकर बजट सत्र के दौरान संसद का माहौल गर्माया हुआ है। इसी बीच बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बड़ा दावा कर दिया है। उनका कहना है कि अडानी मामले को लेकर दिए गए वायनाड सांसद राहुल गांधी के भाषण को हटाया गया है। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के बयान को भी हटाने की बात की जा रही है।</em></p>

जयराम रमेश का दावा, लोकसभा से हटाया गया राहुल गांधी के भाषण का कुछ हिस्सा
08-02-2023 - 04:59 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

"मोदी-अडानी के अनोखे रिश्ते को मिलना चाहिए गोल्ड मैडल "- राहुल गाँधी 
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मंगलवार को सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार की घरेलू, विदेश एवं सामरिक नीतियां और विकास कार्यक्रम उद्योगपति गौतम अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए बनाये जा रहे हैं जिसका वैश्विक शोध होना चाहिए तथा मोदी को राजनीति एवं कारोबार के इस अनोखे रिश्ते के लिए ‘गोल्ड मैडल ’ दिया जाना चाहिए।

हिंडेनबर्ग के आरोपों की जांच की मांग 
विपक्ष हिंडनबर्ग की तरफ से लगाए गए आरोपों पर जांच की मांग कर रहा है। विपक्षी दलों का आरोप है कि अडानी समूह के शेयरों में आई मंदी ‘मेगा स्कैम’ है, जिसमें आम आदमी का पैसा लगा हुआ है, क्योंकि LIC और SBI ने उनमें निवेश किया है। साथ ही संसद में सरकार से इस मामले पर जवाब देने और अब तक क्या कार्रवाई की गई इसपर जानकारी मांगी जा रही है।

"सरकारी पैसा निजी क्षेत्र में क्यों ?" पूछा खड़गे ने 
राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लागए हैं कि सरकार बेरोजगारी के बाद भी अडानी  जैसे निजी क्षेत्र में पैसा लगा रही है। उन्होंने कहा, ‘गवर्नमेंट और पब्लिक सेक्टर में 30 लाख नौकरियां हैं…। सरकार क्यों उन्हें नहीं भर रही ह? आप प्राइवेट सेक्टर में पैसा भेज रहे हैं।’

जयराम का ट्वीट वायरल 
जयराम  रमेश  ने ट्वीट किया, ‘पीएम से जुड़े अडानी महामेगास्कैम पर राहुल गांधी की टिप्पणी को हटाने के साथ ही लोकसभा में लोकतंत्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ओम शांति।’  गौरतलब है कि कल मंगलवार को राहुल ने संसद में अपने लंबे भाषण में अडानी समूह को लेकर आई हिंडनबर्ग रिपोर्ट के चलते जमकर घेरा था। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात से भी कारोबारी से जुड़े तारों का जिक्र किया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।