Mumbai News : गायक सोनू निगम के पिता से 72 लाख की ठगी, पुलिस ने पूर्व ड्राइवरको किया गिरफ्तार

<p><em>मशहूर गायक सोनू निगम &nbsp;के पिता अगम कुमार ने अपने ड्राइवर रहे रेहान&nbsp; पर चोरी का आरोप लगाया है।&nbsp; रेहान पर&nbsp; अपार्टमेंट में घुसने और बेडरूम में डिजिटल लॉकर से 72 लाख रुपये चुराने का आरोप लगाया गया है।. सोनू निगम के पिता (72 वर्ष) अंधेरी पश्चिम के ओशिवारा में विंडसर ग्रैंड बिल्डिंग में रहते हैं,। आरोप है कि उनके घर से&nbsp;19 और 20 मार्च के बीच यह चोरी हुई थी।</em></p>

Mumbai News : गायक सोनू निगम के पिता से 72 लाख की ठगी, पुलिस ने पूर्व ड्राइवरको किया गिरफ्तार
23-03-2023 - 12:39 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

गायक सोनू निगम की छोटी बहन निकिता ने बुधवार को अपने पिता अगम कुमार निगम के घर से 72 लाख रुपये चोरी होने के बाद ओशिवारा पुलिस स्टेशन में  शिकायत दर्ज कराई। 

पूर्व ड्राइवर पर है शक 
पुलिस ने गायक के पिता अगम कुमार के पूर्व ड्राइवर पर चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस चोरी की शिकायत में अगमकुमार ने अपने पूर्व ड्राइवर रेहान का नाम लिया, जिसे  लगभग आठ महीने पहले नौकरी पर रखा था लेकिन काम संतोषजनक न करने के कारण हल ही में उसे नौकरी से हटाया था

पहले चुराए 40, फिर 32 लाख 
अगमकुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि रविवार दोपहर वह दोपहर के भोजन के लिए वर्सोवा में अपनी बेटी के घर गए थे। लौटने पर देखा तो लकड़ी की अलमारी में रखे डिजिटल लॉकर से 40 लाख रुपए गायब थे। अगले दिन अगमकुमार निगम वीजा संबंधी किसी काम से अपने बेटे के घर 7 बंगलों में गए और शाम को लौटे।  उन्होंने लॉकर से 32 लाख रुपये अतिरिक्त गायब पाए, जबकि लॉकर बिलकुल  क्षतिग्रस्त नहीं था।

सीसीटीवी में दिखा ड्राइवर 
अधिकारी ने कहा कि जब अगमकुमार निगम और निकिता ने उनकी सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो उन्होंने देखा कि उनका पूर्व चालक रेहान दोनों दिन बैग लेकर अपने फ्लैट की ओर आ रहा था, जिस समय वे घर के बाहर थे । इसी वजह से आशंका व्यक्त की जा रही है कि  रेहान ने डुप्लीकेट चाबी से अगमकुमार के अपार्टमेंट में घुसने और बेडरूम में डिजिटल लॉकर से 72 लाख रुपये चुरा लिये हैं। पुलिस ने अब ड्राइवर रहा को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।