स्लमडॉग मिलिनेयर फेम एक्टर मधुर मित्तल निभाएंगे मुथैया मुरलीधरन का रोल, क्रिकेटर के 51वें जन्मदिन पर हुआ रिलीज हुआ पोस्टर 

<p><em>आज क्रिकेट लीजेंड प्लेयर मुथैया मुरलीधरन का 51वां जन्मदिवस है और इस अवसर पर तीन भाषाओँ में बन रही उनकी बायोपिक का पोस्टर सबसे आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस बायोपिक को एमएस श्रीपति निर्देशित करेंगे। हालाँकि फिल्ममेकर ने अभी तक इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है पर उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही रिलीज डेट भी सामने आएगी।&nbsp;</em></p>

स्लमडॉग मिलिनेयर फेम एक्टर मधुर मित्तल निभाएंगे मुथैया मुरलीधरन का रोल, क्रिकेटर के 51वें जन्मदिन पर हुआ रिलीज हुआ पोस्टर 
17-04-2023 - 05:20 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

महान क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन की बहुप्रतीक्षित बायोपिक, जिसका शीर्षक "800" है, आज उनके 51वें जन्मदिन के अवसर पर इसका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी  किया गया। इस फिल्म में मधुर मित्तल लीड रोल में दिखाई देंगे, जिन्हें ऑस्कर विजेता फिल्म "स्लमडॉग मिलियनेयर" में उनके प्रशंसित प्रदर्शन के लिए हर कोई पहचानता है। 

 इस बायोपिक को एमएस श्रीपति निर्देशित करेंगे। फिल्म तमिल तेलुगू समेत हिंदी में भाषा में भी रिलीज होगी। फिल्ममेकर ने अभी तक इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है पर उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही रिलीज डेट भी सामने आएगी। पहले मुरलीधरन का किरदार विजय सेथुपति निभाने वाले थे पर अब उनकी जगह मधुर मित्तल को कास्ट कर लिया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।