आईआईएफएम में रणवीर सिंह को चुना गया फिल्म 83 में अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर

NULL

आईआईएफएम में रणवीर सिंह को चुना गया फिल्म 83 में अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर
15-08-2022 - 10:04 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

फिल्म '83' में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका में अपने करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस देने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह को प्रतिष्ठित इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IIFM) में बेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला है। कबीर खान द्वारा निर्देशित '83' की रिलीज के बाद से ही अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से रणवीर ने अवॉर्ड फंक्शन में अपना जलवा बिखेरा है। उनका कहना है कि '83' उनकी शानदार फिल्मोग्राफी में हमेशा सबसे अधिक पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक रहेगी। ओमिक्रॉन जब पीक पर था उस वक्त '83' को 12.64 करोड़ की ओपनिंग मिली और भारत में इसने कुल 110 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। '83' का कुल ग्लोबल कलेक्शन 200 करोड़ का है। कोविड महामारी के बाद के बॉलीवुड फिल्मों के परिणामों को देखते हुए, '83' का बॉक्स ऑफिस रिजल्ट अभी भी बॉलीवुड के लिए एक बहुत बड़ा प्लस है।

रणवीर सिंह का कहना है, "मैं आईआईएफएम  के सभी जूरी मेंबर्स को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मेरे करियर की बेहतरीन फ़िल्म '83' में कपिल देव की भूमिका के लिए बेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया। यह हमेशा मेरी फिल्मोग्राफी की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक रहेगी।" उन्होंने कहा, "लेकिन तारीफों से ज्यादा, फ़िल्म को बनाने के प्रोसेस को मैं हमेशा संजो कर रखूंगा। मुझे यह मौका देने के लिए, मुझे गाइड करने के लिए और अपनी लीडरशिप से मुझे प्रेरित करने के लिए मैं कबीर सर का आभारी हूं। इस सम्मान को मैं '83'  की कास्ट एंड क्रू के साथ शेयर करता हूं जो मेरे लिए बहुत प्रिय है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।