आप के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया द्वारा पीएम की मां को अपशब्द बोलने पर स्मृति ईरानी का फूटा गुस्सा, कहा "गुजरात की जनता देगी मुंहतोड़ जवाब "

आप के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया द्वारा पीएम की मां को अपशब्द बोलने पर स्मृति ईरानी का फूटा गुस्सा, कहा "गुजरात की जनता देगी मुंहतोड़ जवाब "
14-10-2022 - 06:02 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

आम आदमी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया और भाजपा के बीच घमासान रोज नये-न.े रंग लेता दिख रहा है। उनके पुराने वीडियो ने चुनाव से पहले राज्य की राजनीति को गरमा दिया है। बीजेपी उनके बयानों को लेकर लगातार आप पर हमले कर रही है। इसी कड़ी में अब केंद्रीय मंत्री का भी नाम जुड़ गया है । उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से आप पर  सवाल उठाए।

 केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नेता गोपाल इटालिया को 'गटर माउथ' कहा है । उन्होंने यह बयान गोपाल इटालिया के उस पुराने वीडियो  को लेकर दिया जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर आरोप लगा रहे थे। ऐसे में चुनाव से पहले ही गुजरात की राजनीति गरमा गई है।

ईरानी में वीडियो ट्वीट किया जिसमें आप के गोपाल इटालिया को प्रधानमंत्री की 99 वर्षीय मां हीराबेन मोदी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करते हुए दिखाया गया है। वीडियो कब शूट किया गया, यह स्पष्ट नहीं हो सका। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को संबोधित ट्वीट में ईरानी ने कहा," गटर माउथ गोपाल इटालिया आप के आशीर्वाद से हीरा बा को गाली देता है।
उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि मैं कोई नाराजगी नहीं जता रही। मैं यह नहीं दिखाना चाहती कि गुजराती कितना नाराज हैं लेकिन यह जान लें कि आप को जज किया गया है और  चुनाव में आप को गुजरात से खत्म कर दिया जाएगा। अब लोग न्याय देंगे।

बता दें कि दो दिन पहले आप के गुजरात संयोजक युवा नेता गोपाल इटालिया को राष्ट्रीय महिला आयोग ने पूछताछ के लिए तलब किया था।  यह पूछताछ भाजपा के आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय के रविवार को एक वीडियो को लेकर हुई थी। इसमें इटालिया द्वारा कथित तौर पर पीएम मोदी को बार-बार नीच आदमी कहते हुए सुना गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।