हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर होगा एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान, 8 दिसंबर को परिणाम, गुजरात विधानसभा के लिए घोषणा नहीं
दिल्ली के विज्ञान भवन में निर्वाचन आयोग ने आज, 14 अक्टूबर को एक प्रेसवार्ता में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की। उसकी घोषणा के अनुसार पूरे राज्य में एक ही चरण में चुनाव होगा। इसके लिए 12 नवंबर 2022 को मतदान होगा और परिणाम 8 दिसंबर 2022 को आएंगे। उम्मीद थी कि चुनाव आज ही गुजरात विधानसभा के चुनाव की भी घोषणा इसी पत्रकारवार्ता में की जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2022 को और हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2022 को समाप्त हो रहा है। हिमाचल प्रदेश और गुजरात में क्रमश: विधानसभा की 68 और 182 सीटों के लिए मतदान होना है। दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब संभावना व्यक्त की जा रही है कि गुजरात चुनाव की तारीखों की घोषणा दीपावली हो सकती है और दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम एक साथ जारी हो सकते हैं।
What's Your Reaction?