लक्षद्वीप में स्नॉर्कलिंग, गुजरात में स्कूबा डाइविंग..! पीएम मोदी ने समुद्र की गहराई में जाकर किए द्वारका नगरी के दर्शन

<p><em>पीएम मोदी ने स्कूबा डाइविंग के दौरान समुद्र में डूबी पौराणिक द्वारका नगरी के अवशेष देखे। इस दौरान समुद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।</em></p>

लक्षद्वीप में स्नॉर्कलिंग, गुजरात में स्कूबा डाइविंग..! पीएम मोदी ने समुद्र की गहराई में जाकर किए द्वारका नगरी के दर्शन
26-02-2024 - 10:10 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पीएम मोदी ने स्कूबा डाइविंग के दौरान समुद्र में डूबी पौराणिक द्वारका नगरी के अवशेष देखे। इस दौरान समुद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप में स्नॉर्कलिंग की थी, जिसके बाद अब एक बार फिर पीएम गुजरात के द्वारका में स्कूबा डाइविंग करते हुए नजर आए। दरअसल, पीएम मोदी द्वारका में सुदर्शन सेतु का लोकार्पण करने आए थे, जिसकी आधारशिला उन्होंने साल 2017 में रखी थी।
पीएम मोदी का गुजरात में यह दूसरा दिन है, जहां पीएम ने देश को 48 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात दी। पीएम मोदी ने जिस सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया है वो 2.3 किलोमीटर लंबा है, जो कि ओखा और बेट द्वारका को जोड़ता है।
पीएम मोदी ने स्कूबा डाइविंग के दौरान समुद्र में डूबी पौराणिक द्वारका नगरी के अवशेष देखे। इस दौरान पीएम के साथ नेवी के जवान मुस्तैद रहे। साथ ही, समुद्र के आसपास चाक-चैबंद सुरक्षा व्यवस्था रही।
पीएम मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दौरान पहले द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर सुदामा सेतु पार करने के बाद पंचकुई बीच एरिया पर पहुंचे, जिसके बाद पीएम ने स्कूबा डाइविंग करना शुरू कर दिया। पीएम ने यहां नौसेना के जवानों के साथ स्कूबा डाइविंग की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।