बजट भी नहीं निकाल सकी 100 करोड़ी नई फिल्म, सुपरस्टार ने लगातार दी तीसरी फ्लाॅप

<p><em>बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के करियर में टर्निंग प्वाइंट लाने वाली फिल्म &lsquo;राउडी राठौर&rsquo; के बारे में तो आप जानते ही है। यह तेलुगु सुपरस्टार रवि तेजा की फिल्म &lsquo;विक्रमार्कुडु&rsquo; का हिंदी रीमेक है। रवि की ऐसी कई फिल्में हैं, जिन्हें बॉलीवुड ने रीमेक किया और करोड़ों छापे। रवि की पिछले साल से 5 से ज्यादा फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन ज्यादातर फ्लॉप हो गई।</em></p>

बजट भी नहीं निकाल सकी 100 करोड़ी नई फिल्म, सुपरस्टार ने लगातार दी तीसरी फ्लाॅप
26-02-2024 - 10:17 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इसी महीने 9 फरवरी को उनकी मेगा बजट और एक्शन भरपूर फिल्म रिलीज हुई। लेकिन यह फिल्म अपने बजट का 25 पर्सेंट भी नहीं निकाल सकी। खास बात यह थी कि यह एक पैन इंडिया फिल्म है। तेलुगु बॉक्स ऑफिस पर अभी तक बनी हुई है। अब इसके ओटीटी रिलीज की तैयारी हो रही है। हालांकि इसे कोई ओटीटी प्लेटफॉर्म खरीदने को तैयार नहीं हुआ।
फिल्म की लो परफॉर्मेंस के कारण कई ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसे खरीदने से मना कर दिया। इस काफी कोशिशों और मिन्नतों के बाद इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जगह मिली है। हालांकि लो बजट में डील होने के कारण इसके अमाउंट को रिवील नहीं किया गया है।
रवि तेजा की यह फिल्म 100 करोड़ में बनी थी। 80 करोड़ फिल्म बनाने और 20 करोड़ इसके प्रोडक्शन में। 15 दिन में यह फिल्म भारत में कुल 25 करोड़ रुपए तक ही कमा पाई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई है। 
मेकर्स की तमाम कोशिशों के बाद इसके स्ट्रीमिंग राइट्स को ओटीटी प्लेटफॉर्म ईटीवी विन ने खरीदा है। ओटीटी न इसके लिए मेकर्स को उचित कीमत चुकाई है। इसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह रवि तेजा की लगातार तीसरी फ्लॉप है।
इससे पहले रवि तेजा की ‘टाइगर नागेश्वर राव’ रिलीज हुई। 50 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म मात्र 47 करोड़ रुपए ही कमा सकी। यह एक पैन इंडिया फिल्म थी, जो फ्लॉप हुई।
अप्रैल 2023 में रिलीज हुई रवि तेजा की श्रावणासुरश् भी बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। यह भी एक पैन इंडिया फिल्म थी, जो 50 करोड़ की लागत में बनी और 23। 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। 
चिरंजीवी, श्रुति हासन और रवि तेजा स्टारर ‘वॉल्टर वीरैया’ बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई। लेकिन इसका सारा क्रेडिट चीरंजीवी के खाते में गया। फिल्म 140 करोड़ की लागत में बनी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन किया।
बात करें वर्कफ्रंट की, तो रवि तेजा अब मिस्टर बच्चन में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग भी उन्होंने शुरू कर दी है और इसका फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।