मौसम : अमेरिका में बर्फीला तूफानः जम गया झरना, ड्राइविंग पर बैन, गाड़ियों में मिलीं कई फ्रोजन लाशें..!

<p><em><strong>वेदर : पूरे साउथ अमेरिका (South America) में ठंड से हाल बेहाल हैं। यहां क्रिसमस (christmas) और न्यू ईयर (New Year) के जश्न में ठंड ने खलल डाल दिया है। यहां करीब 5.5 करोड़ लोग ठंड से प्रभावित हुए हैं।</strong></em></p>

मौसम : अमेरिका में बर्फीला तूफानः जम गया झरना, ड्राइविंग पर बैन, गाड़ियों में मिलीं कई फ्रोजन लाशें..!
29-12-2022 - 08:22 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

वेदर : अमेरिका में आये बर्फीले तूफान ने सबकुछ अस्त-व्यस्त कर रख दिया है। जानकारों का कहना है कि ये बर्फीला तूफान आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से आया है। कहर बरपाने वाले इस तूफान की वजह से अब तक 60 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर है। पूरे अमेरिका में बीते सोमवार को 3800 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं। यही नहीं, बिगड़ते हालात को देखते हुए 70 फीसदी तक उड़ानें रद्द हो रही हैं। तो वहीं बफेलो में भी सभी तरह की परिवहन सुविधाएं प्रभावित रहीं। यहां ट्रेनें और हवाई यात्रा को रद्द करना पड़ा। यहां तक कि भीषण बर्फबारी के चलते सड़क रास्ते भी बंद कर दिए गये है। बफेलो समेत उन इलाकों में ड्राइविंग बैन लागू है, जहां बर्फ ने अपना सितम ढा रखा है। अमेरिका में चारों तरफ जमी बर्फ की मोटी चादर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। अमेरिका के टेनेसी में सोमवार को एक झरना की तस्वीरें भी सामने आईं जो कि सर्दी और मौसम के बर्फीले अटैक में 90 फीसदी से ज्यादा जम गया। वाटर फॉल को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में टेलिको प्लेन्स में बाल्ड रिवर फॉल्स को बड़े पैमाने पर बर्फ से ढका देखा जा सकता है.
गाड़ियों में मिलीं फ्रोजन लाशें
अमेरिका में भयानक सर्दी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बर्फ से ढकी गाड़ियों में फ्रोजन शव मिल रहे हैं।
1983 के बाद 25 दिसंबर को रहा सबसे कम तापमान
उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड से जकड़ा हुआ है। लेकिन भारत ही नहीं अमेरिका और जापान में भी बर्फीले तूफान का कहर जारी है। नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, फ्लोरिडा के मियामी, थंपा, ऑरलेंडो और वेस्ट पाल्म बीच में 25 दिसंबर को 1983 के बाद सबसे कम तापमान रहा।
7 लाख घरों की बिजली गुल
अमेरिका में बर्फबारी के चलते 7 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है। सबसे प्रभावित न्यूयॉर्क का बफेलो है, यहां 43 इंच बर्फबारी हुई है। इतना ही नहीं, पावर स्टेशन पर बर्फबारी के चलते बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। यहां 10 से ज्यादा लोगों की मौत ठंड से हुई है।
जापान में भी ठंड का कहर
जापान में भी भीषण ठंड का कहर जारी है। यहां कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी जारी है। यहां 17 दिसंबर से अब तक ठंड से जुड़ी घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 87 लोग जख्मी हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।